RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:भोजपुर:राजू जीतेंगे तो उन्माद – उत्पात की होगी हार : मनोज मंज़िल

अपराधी के बेटा बनाम किसान के बेटे के बीच का है तरारी चुनाव।

भाजपा जदयू परिवारवाद के ढोल के पीछे दे रही भाई भतीजे की ताल।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)03 नवंबर।तरारी विधानसभा उपचुनाव में उन्माद उत्पात के खिलाफ़ जनता को गोल बंद कर रहें भाकपा माले केंद्रीय कमिटी सदस्य व अगिआंव के पूर्व विधायक मनोज मंज़िल। वे तरारी के मोपति, बघाड़ा टोला, लबना पटखौली, रामनगर टोला, रजवार टोला, अमृआन सहित कई गांवों में जनता के बैठक कर तरारी चुनाव में जनता के नेता , संघर्षों के नेता को चुनने की अपील किया।
उन्होंने कहा कि तरारी उपचुनाव 13 नवंबर को होगा इस बार का चुनाव अपराधी का बेटा बनाम ग़रीब मजदूरों के नेता का है। भाजपा परिवारवाद का ढोल पूरे देश भर में बजाती है लेकिन ख़ुद ही अपने परिवार के बेटा भीतजे को चुनाव में लड़ाते आ रही है। तो पहले भाजपा परिवारवाद का ढोल बजाना बंद करें। देश में मंहगाई बेरोजगारी चरम पर है ये सब सवालों से भागना बंद करें। ये चुनाव गरीब मजदुर किसान बनाम अपराधी के बीच है। तो जनता बखूबी जानती है कि भाकपा माले वाहिद ऐसी पार्टी है जो गरीब मजदुर किसानों की आवाज़ उठाती है और उन्हें बुनियादी लाभ पहुंचाती है। इस बार जनता ने तय कर लिया है रोज़गार छिनने वाली सरकार, स्कूलों कॉलेज में पढ़ाई महंगी करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकेगी और तरारी उपचुनाव में जनता की सरकार बनेंगी जनता का राज होगा राजू यादव की जीत होगी और उन्माद – उत्पात की हार होगी।

Related posts

पोषण की जन जागरूकता के लिए ग्रामीण क्षेत्र में किशोरियों के द्वारा निकाली गई साइकिल रैली।

rktvnews

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने महागठबंधन सरकार के ख़िलाफ़ निकाला धिक्कार मार्च!जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भिंड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 71-किशुपुरा नंबर-3 में पुनर्मतदान के आदेश।

rktvnews

एक्सरसाइज गरुड़ 25 संपन्न: इंडो-फ्रेंच एयर फोर्स ने बाइलेटरल एयर एक्सरसाइज का 8वां एडिशन सफलतापूर्वक पूरा किया।

rktvnews

मोतीहारी:ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बिहार से जुड़े खिलाड़ियों को भी अब मिलेगा सम्मान निधि का लाभ: मंत्री

rktvnews

भोजपुर के बड़हरा में आगजनी में फसलें जलकर राख मौके पर पहुंचे जाप नेता रघुपति यादव।

rktvnews

Leave a Comment