RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार: भोजपुर:जनता की आवाज़ बन हमेशा संघर्ष के मैदान में रहूंगा : राजू यादव

सस्ती शिक्षा और रोजगार के लिए उठेगी आवाज़।

भाजपा नीतीश की कथित सुशासन सरकार में दिन दहाड़े हो रही हत्याएं।

मेरी पहली प्राथमिकता ,किसी भी गरीब के घर नही दिखेगा स्मार्ट मीटर, जो करना होगा करूंगा: राजू यादव

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)03 नवंबर। सस्ती शिक्षा का सवाल हो या बेरोज़गारी का सवाल हो पहली पंक्ति में खड़े होकर सड़क से लेकर सदन तक आवाज बुलंद किया जाएगा। आप देख रहें की केंद्र की भाजपा सरकार नई शिक्षा नीति लाकर गरीब, मजदूरों किसान, ठेला टमटम चलाने वाले गरीब परिवार के बच्चों के लिए शिक्षा महंगा कर रही है । पहले ग्रेजुएट होने के लिए चार साल पढ़ाई करनी होगी साथ ही साथ फीस भी बढ़ा दिया गया और आठ सेमेस्टर कर दिया गया है। लेकिन हमारी आवाज सस्ती शिक्षा के और रोज़गार के लिए उठेगी।
बिहार में भाजपा जेडीयू की सरकार में जहां अपराध चरम सीमा पर है, दिन दहाड़े हत्याएं हो रहीं है, नीतीश कुमार किस सुशासन की बात करते? जो बिल्कुल इसके उलट है।
राज्य की भाजपा – जदयू की सरकार में जनता एक तरफ महंगाई की मार झेल रही है और ऊपर से स्मार्ट मीटर ला कर गरीबों का खून चूस रही है। 23 नवम्बर के बाद हमारी पहली प्रथमिकता होगी कि किसी भी गरीब के घर मे स्मार्ट मिटर नही दिखनी चाहिए। इसके लिए मुझे जो करना होगा करुंगा।
उक्त बातें तरारी उपचुनाव में इंडिया गबठबंधन समर्थित भाकपा- माले उम्मीदवार राजू यादव ने जनता को संबोधित करते हुए कहा। वे आज सहार के कैशियर, अमरुहां, नीमा, बहुआरा, चौरी, कोनी, युगल टोला, शिवपुर छपरा सहित दर्जनों गांव का दौरा किया। जहां जगह – जगह लोगों का अपार समर्थन मिला।

Related posts

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने आयुष क्षेत्र में बीमा एकीकरण और अनुसंधान के लिए सहयोग मजबूत किया।

rktvnews

इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा की सुशासन की दिशा में अभिनव पहल।

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रदेश भर में गूंज रही , “जन सम्मान जय राजस्थान” की धुन द्वारकेश, राजेश और प्रियांशी ने जीती ईनाम राशि

rktvnews

जबलपुर:जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ‘भारतीय संविधान और सामाजिक न्याय’ विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय कारा बक्सर में आयोजित बंदियों हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर में शामिल हुए जिलाधिकारी।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गणेश चतुर्थी पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment