RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश: ग्वालियर:भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत धारण कर प्रकृति से जुड़ने का संदेश दिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पूर्व मंत्री श्री पवैया के निवास पर गोवर्धन पूजा में हुए शामिल।

RKTV NEWS/ग्वालियर (मध्यप्रदेश)02 नवंबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवशनिवार को ग्वालियर में भगतसिंह नगर स्थित पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया के निवास पहुँचकर सामूहिक गोवर्धन पूजन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में गौ-पूजा एवं गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत धारण कर प्रकृति से जुड़ने का संदेश दिया। राज्य सरकार ने इसी भाव के साथ गौ-संरक्षण औरसंवर्धन के काम को आगे बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश में त्यौहार मनाने की संस्कृति है। इसमें गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा गौवंश का संरक्षण हमारी अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए ज़रूरी है। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि किसान भाई गौपालन के जरिए दुग्ध व्यवसाय से जुड़ें। सरकार की तरफ़ से उनको अनुदान भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्रीडॉ. यादव ने इस अवसर पर गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया द्वारा पिछले लगभग 10 वर्षों से सामूहिक गोवर्धन पूजन का आयोजन किया जा रहा है। गोवर्धन पूजा के ग्यारहवें वर्ष परमुख्यमंत्री डॉ. यादव उनके निवास पर आयोजित गोवर्धन पूजा में शामिल होने पहुँचे। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से गोवर्धन पूजा कर आरती उतारी और प्रदेश की खुशहाली के लिये कामना की।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, नगर निगम सभापति मनोज तोमरसहितजन-प्रतिनिधि औरअधिकारीउपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने ‘विकसित भारत @2047: युवाओं की आवाज’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

रांची: मुख्यमंत्री से जमीयत उलमा, झारखण्ड के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात।

rktvnews

गिरीडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव ने ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र महिला सैन्य अधिकारी पाठ्यक्रम 2025 में भाग ले रही वैश्विक महिला शांतिरक्षकों से बातचीत की।

rktvnews

बक्सर:1369 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरित।

rktvnews

Leave a Comment