RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

अक्टूबर 2024 में कोयला उत्पादन 84.45 मिलियन टन तक पहुंचा।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 02 नवंबर।कोयला मंत्रालय ने अक्टूबर 2024 के दौरान कोयला उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की है, जो 84.45 मिलियन टन (एमटी) तक पहुंच गया है। पिछले वर्ष इसी महीने में यह उत्पादन 78.57 एमटी था, जो 7.48 प्रतिशत की वृद्धि है। अधिकृत (कैप्टिव) और अन्य संस्थाओं से कोयला उत्पादन में भी पर्याप्त वृद्धि देखी गई, जो पिछले साल की इसी अवधि के 11.70 एमटी की तुलना में अक्टूबर 2024 में बढ़कर 16.59 एमटी हो गया, जो 41.75 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है। अक्टूबर 2024 तक वित्त वर्ष के लिए कोयला उत्पादन 537.45 एमटी तक पहुंच गया, जो वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि के 506.56 एमटी से 6.10 प्रतिशत अधिक है।
अक्टूबर 2024 में कोयला ढुलाई में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जो 82.89 एमटी तक पहुंच गयी, जो अक्टूबर 2023 में दर्ज 79.25 एमटी से 4.60 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।

अधिकृत (कैप्टिव) और अन्य संस्थाओं से कोयला ढुलाई भी अक्टूबर 2024 में बढ़कर 16.18 एमटी हो गया, जबकि अक्टूबर 2023 में यह 11.83 एमटी था, जो 36.83 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। वित्त वर्ष 2024-25 में कोयला ढुलाई (अक्टूबर 2024 तक) बढ़कर 571.39 एमटी हो गया है, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में इसी अवधि के दौरान यह 541.51 एमटी था, जो 5.52 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
कोयला मंत्रालय भारत की ऊर्जा मांगों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें उत्पादन को बढ़ावा देने, रसद को सुव्यवस्थित करने और देश के ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करने पर निरंतर ध्यान दिया जाता है।

Related posts

गिरीडीह :21 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित प्रचार वाहन एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

rktvnews

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव दर्शकों को एक बार फिर रोमांचित करने के लिए तैयार: 18वां संस्करण पांच शहरों में अविस्मरणीय अनुभव कराएगा।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बिहार दिवस पर बेतिया बना उत्सव नगरी, तीन दिवसीय कार्यक्रम का शानदार आगाज।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 28 अप्रैल 24

rktvnews

राजस्थान:बरसों का इंतजार हुआ खत्म, नागरिकता के साथ मिली पहचान! अतिरिक्त जिला कलक्टर ने 14 पाक विस्थापितों को प्रदान की नागरिकता।

rktvnews

भोजपुर:संदेश के प्रस्तावित डिग्री कॉलेज में आधारभूत सुविधाओं की प्रगति का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment