RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बिहार:भोजपुर:मिशन दक्ष के अंतर्गत जिले के 135 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित ।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)30 अक्टूबर।शिक्षा विभाग,बिहार सरकार के द्वारा वर्ष 2023 से विद्यालय में कक्षा 3 से लेकर 8 तक के वैसे कमजोर बच्चें जिन्हें भाषा गणित एवं अंग्रेजी के मूलभूत ज्ञान का अभाव है,उसको लेकर एक अभिनव कार्यक्रम चलाया जा रहा है,जिसे मिशन दक्ष के नाम से जाना जाता है।

ऐसे बच्चों के लिए विद्यालय स्तर पर विशेष कक्षा का संचालन कराया जाता है, जिसमें प्रत्येक पांच बच्चे पर एक शिक्षक को नामित कर विशेष शिक्षक दी जाती है ताकि कक्षा में कमजोर बच्चों को अन्य बच्चों के समरूप खड़ा किया जा सके। भोजपुर जिला अंतर्गत इस अभिनव प्रयास को जीवंत रखने के उद्देश्य से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा चंदन प्रभाकर, जिला शिक्षा पदाधिकारी अहसन के द्वारा प्रत्येक माह मिशन दक्ष कक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को जिला स्तर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है जिसके तहत आज 30 अक्टूबर को भोजपुर जिला अंतर्गत सभी 14 प्रखंडों के 135 शिक्षकों को नागरी प्रचारिणी सभागार ,आरा में प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी चंदन प्रभाकर ने शिक्षा में गुणवत्ता लाने के उद्देश्य से सरकार की प्रतिबद्धता को बनाए रखने के लिए जिला स्तर पर इंस्पिरेशन के रूप में इस कार्यक्रम को सतत बनाए रखने का आवाहन किया एवं सभी सम्मानित होने वाले शिक्षकों से यह अपील की कि जिस प्रकार वह बेहतर प्रदर्शन कर नई किरण को प्रस्फुटित कर रहे हैं दूसरे शिक्षक भी इससे प्रेरणा लेकर कमजोर बच्चों को बेहतर स्थिति में लाने हेतु अग्रसर हो सके कार्यक्रम के दौरान सम्मानित होने वाले शिक्षकों में से बहुत सारे शिक्षक विशेष कर महिला शिक्षिकाओं ने अपने मिशन दक्ष के दौरान किए जाने वाले अभिनव कार्य एवं अपने अनुभव को साझा किया की किस प्रकार मिशन दक्ष से पहले बच्चे पढ़ने में असमर्थ थे और आज वही बच्चे वर्ग के अन्य सामान्य बच्चों के तरह अपने आपको पा कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

Related posts

ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की आगामी 100 दिनों की कार्य योजना पर बैठक की।

rktvnews

गढ़वा:30 जून तक रंका मोड़–कचहरी पथ के सेकंड लेन निर्माण कार्य को पूर्ण करने का निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:चार दिवसीय जिला स्तरीय “मशाल”प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता का समापन।

rktvnews

भोजपुर:नीट-यूजी परीक्षाफल की जांच को लेकर विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन।

rktvnews

झारखंड में मतगणना की तैयारी पूरी, 14 केंद्रों पर होगी मतगणना : के रवि कुमार

rktvnews

रामगढ़:सिदो कान्हू कृषि एवं वनोपेज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment