RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

नई दिल्ली:राष्ट्रीय एकता दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 30 अक्टूबर ।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज राष्ट्रीय एकता दिवस की पूर्व संध्या पर, निर्माण भवन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के माध्‍यम से सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता और देश को एकजुट करने में उनके कुशल नेतृत्‍व को सम्‍मानित किया गया।
इस समारोह के दौरान, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एक सुसंगत और प्रगतिशील समाज को बढ़ावा देने में राष्ट्रीय एकता के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा, “आज, हम सरदार पटेल द्वारा समर्थित एकता और अखंडता के सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त करते हैं। यह सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हमारे कार्य और नीतियां भारत को अद्वितीय बनाने वाली समावेशिता और विविधता की भावना को प्रतिबिंबित करें।”
कार्यक्रम में शपथ-पत्र पढ़ा गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने भारत की विविध संस्कृतियों, भाषाओं और परंपराओं के बीच एकता को मजबूत करने की दिशा में काम करने की शपथ ली।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार लाने और एकता और समानता के सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

भोजपुर:कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन कर बोले पूर्व कुलसचिव प्रो रणविजय कुमार ,इस देव भूमि में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करना गौरव की बात।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने स्वर्गीय प्रभात झा को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

नवादा: डीएम की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग द्वारा जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:आरा बार एसोसिएशन के मनमोहन ओझा के महासचिव निर्वाचित होने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने किया सम्मानित।

rktvnews

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ भोजपुर का धरना आंठवे दिन भी जारी।

rktvnews

चुनाव आयोग ईपीआईसी को आधार से जोड़ने के लिए अनुच्छेद 326, आरपी अधिनियम, 1950 और संबंधित सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों के अनुसार कार्रवाई करेगा।

rktvnews

Leave a Comment