RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:भोजपुर:आनंद अनुभूति शिविर का हुआ समापन, लोगों ने सीखे शांत और स्वस्थ होने के गुण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 अक्टूबर।आरा के महाराजा हाता रंभा निवास आनंद अनुभूति केंद्र पर एक सप्ताह से से चल रहे आर्ट ऑफ़ लिविंग शिविर का आज 28 अक्टूबर को समापन हुआ। इस शिविर में पिछले 6 दिन में योग ,ध्यान, ज्ञान के साथ-साथ एक विशेष सूक्ष्म क्रिया सुदर्शन क्रिया सिखाई गई।इसको करने मात्र से व्यक्ति तनाव, अवसाद, हार्मोनल संतुलन , नींद में सुधार,एलर्जी में राहत, शरीर में ऊर्जा के स्तर का बढ़ना , इम्यूनिटी एवं दिमाग की क्रियाशीलता बढ़ाना, फेफड़ों कि कार्यक्षमता में सुधार व हृदय को मजबूत बनाने में मदद करता है। इस शिविर को शिक्षक प्रोफेसर अमरेंद्र नारायण भारत व अभय कुमार ने संयुक्त रूप से लिया।इस शिविर कि जिम्मेवारी स्वयंसेवक आदित्य अतुल ने उठाई ।इस शिविर में हरिओम,अमन, आदित्य, राजेश, जी.के त्रिपाठी ,खुशबू, मोइनुद्दीन सिद्दीकी,आदि का सहयोग रहा।हरिओम ने अपने समापन अनुभव में बताया की यह शिविर काफी अच्छा एवं एनर्जेटिक ,जीवन को बदलने वाला रहा।वही मोहिद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि सारे रोगों पर अभी से प्रभाव दिख रहा है शरीर बिल्कुल हल्का महसूस हो रहा है। स्वयंसेवक आदित्य अतुल ने बताया कि आनंद अनुभूति शिविर से की पिछले कई सालों से आरा भोजपुर के हजारों लोगों ने लाभ लिया है बहुत सारे लोग को बड़े बीमारियों में भी राहत मिली है वही तनाव अवसाद जैसी बीमारी तो कुछ ही दिनों में ठीक हुआ है।अगला शिविर यही आनंद अनुभूति केंद्र पर 10 नवंबर से शाम में होने होने वाला है जिसका रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है।

Related posts

देहरादून:मुख्यमंत्री ने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय नित्यानंद स्वामी की जयंती पर किया भावपूर्ण स्मरण।

rktvnews

पटना:संत जेवियर्स कॉलेज आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, दीघा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:संस्कार भारती द्वारा बालकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता एवं नृत्य गायन का हुआ आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

rktvnews

ज़ॉफ़ ने जेएम फाइनेंशियल प्राइवेट इक्विटी से सीरीज़ ए फंडिंग में 40 करोड़ रुपए जुटाए।

rktvnews

जमशेदपुर:व्यय प्रेक्षकों ने बैंकों के जिला समन्वयक के साथ की बैठक, संदिग्ध लेनदेन या बड़े ट्रांजेक्शन रिपोर्ट करने के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment