RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बिहार: बक्सर: डीएम ने चौसा नगर पंचायत अंतर्गत छठ घाटों का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)30 अक्टूबर। मंगलवार को जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा चौसा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत रानी घाट, महादेव घाट, बाजार घाट, मल्लाह टोली घाट एवं अन्य प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि छठ पूजा के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था, छठ घाट की पर्याप्त साफ सफाई, नियंत्रण कक्ष, पेयजल, शौचालय एवं चेंजिंग रूम आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत चौसा को निर्देश दिया गया कि छठ पूजा को स्वछता पूर्वक मनाने हेतु सभी वैसे घाट जहां अधिक संख्या में छठव्रतियों द्वारा अर्घ्य दिया जाता है, साफ सफाई कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत चौसा को निर्देश दिया गया के घाटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करेंगे ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। खतरनाक घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग करवाना सुनिश्चित करेंगे एवं खतरनाक घाटों पर गंगा नदी में लाल रंग का कपड़ा लगवाना सुनिश्चित करेंगे।
जिला पदाधिकारी द्वारा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की रानी घाट एवं महादेव घाट पर सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

भोजपुर:साहित्य जगत के आदर्श शिक्षक और लेखक थे श्री बी डी सिंह : डा प्रतिक

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 07 जनवरी 26

rktvnews

राष्ट्रपति ने की सर्वोच्च न्यायालय में न्यायधीशों की नियुक्ति।

rktvnews

भोजपुर:डिग्री कालेजों में 1जुलाई से शुरू होगी कक्षा संचालन समय-सीमा में तैयारी पूर्ण करें : जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment