RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बिहार: पूर्वी चंपारण:एशियन चैंपियंस (महिला) हॉकी ट्रॉफी 2024 के गौरव यात्रा का जिले में आगमन होने पर किया गया भव्य स्वागत।

RKTV NEWS/मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)30 अक्टूबर।29 अक्टूबर को महिला एशियाई चौंपियन हॉकी ट्रॉफी के गौरव यात्रा का आगमन पूर्वी चंपारण जिले में हुआ। इस अवसर पर गांधी मैदान मोतिहारी में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त नगर निगम मोतिहारी, उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण , अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण पूर्वी चंपारण, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस पूर्वी चंपारण एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, खेल संघो से जुड़े अध्यक्ष/ सचिव और खिलाड़ी तथा जनप्रतिनिधि गण के साथ-साथ जिला वासियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर गांधी मैदान में उपस्थित खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं अन्य महानुभावों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यह गौरव का पल है, बिहार में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके पहले वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीम भारत रहा है और ट्रॉफी भारत के पास थी। वही ट्रॉफी आज यहां मोतिहारी में आई है जिसको इतने नजदीक से देखकर हम सभी अभिभूत हैं। मैं आशा करता हूं कि इस बार नालंदा में आयोजित इस चैंपियन ट्रॉफी को पुनः भारतीय टीम ही जीतेगी इसके लिए हम अग्रिम शुभकामनाएं और टीम को बधाई देते हैं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह गर्व एवं हर्ष का विषय है। पहली बार इतने बड़े लेवल पर यहां खेल का आयोजन किया जा रहा है सभी जिला वासियों को इसका लुफ्त उठाना चाहिए।
महिला एशियाई चौपियन हॉकी ट्रॉफी को गौरव यात्रा के जरिए विहार राज्य के प्रत्येक जिला में घुमाया जा रहा है। ट्रॉफी राज्य के विभिन्न जिलों से होते हुए आज 29 अक्टूबर को पूर्वी चंपारण जिले में आई है।
प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी अमरेश कुमार द्वारा बताया गया कि राजगीर में आयोजित महिला एशियन हॉकी चौंपियनशिप में भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, और मलेशिया की टीमें भाग ले रही है। चौंपियनशिप 11 नवंबर 2024 से 20 नवंबर 2024 तक राजगीर खेल परिसर, राजगीर में आयोजित की जाएगी। बिहार की धरती राजगीर में महिला एशियाई चौपियंस हॉकी का टूर्नामेंट होना गौरव की बात है। पूर्वी चंपारण जिला में प्रवेश के समय शिवहर- पूर्वी चंपारण सीमा क्षेत्र पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मधुबन एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत पकड़ीदयाल के द्वारा गौरव यात्रा का स्वागत किया गया।
ट्रॉफी गौरव यात्रा 14 अक्टूबर से शुरू हुआ है जो 10 नवंबर को (38) जिला में भ्रमण कर) समाप्त होगा।

Related posts

प्रधानमंत्री 30 नवंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे।

rktvnews

बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी को होने वाली बिमारी एंडोमेट्रिओसिस का क्या है आयुर्वेदिक उपचार ? – डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

छत्तीसगढ:रायपुर : मांदर बजाते हुए कलाकारों के साथ थिरके मुख्यमंत्री।

rktvnews

चतरा:राजकीय इटखोरी महोत्सव के पहले दिन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायधीश एस एन पाठक इटखोरी पहुंचें!कला का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

rktvnews

उतराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में हाउस ऑफ हिमालयाज की प्रथम बोर्ड मीटिंग सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:ऐतिहासिक महराजा कालेज में प्राचार्या प्रो कनकलता ने फहराया तिरंगा।

rktvnews

Leave a Comment