RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीयव्यापार

ट्राई ने सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को किसी भी बड़ी नेटवर्क कटौती (आउटेज) के बारे में उसे सूचित करने के लिए निर्देश जारी किया।

RKTV NEWS/नयी दिल्ली,28 मार्च।ऐसा देखा गया है कि तकनीकी कारणों या प्राकृतिक आपदाओं के कारण दूरसंचार नेटवर्क के प्रमुख नेटवर्क कटौती की घटनाओं की रिपोर्ट दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा ट्राई को नहीं की जाती है। देश में दीर्घ अवधि के लिए ये प्रमुख नेटवर्क कटौतियां प्रभावित क्षेत्रों, विशेष रूप से सीमावर्ती और पर्वतीय क्षेत्रों, में सेवा की उपलब्धता या गुणवत्ता पर विपरीत प्रभाव डालती हैं।
प्रमुख नेटवर्क कटौतियों के मूल कारण को समझने और आवश्यकता पड़ने पर सेवा प्रदाताओं को स्थानीय अधिकारियों से उपयुक्त सहायता प्राप्त करने के लिए, प्राधिकरण ने जिला स्तर पर ऐसी किसी भी कटौती के बारे में जानकारी एकत्र करने का निर्णय लिया है।
उपरोक्त को ध्यान में रखते हुए, एक्सेस सेवा प्रदाताओं को निम्नलिखित रिपोर्ट करने के लिए निर्देश दिया गया है:
किसी जिले (संघ/राज्य सरकार द्वारा परिभाषित राजस्व जिला) के समस्त उपभोक्ताओं को निरंतर चार घंटे से अधिक समय के लिए दूरसंचार सेवाओं को प्रभावित करने वाली प्रमुख नेटवर्क कटौतियों की सभी घटनाओं को उनके घटने के 24 घंटे के भीतर निर्देश में निर्दिष्ट किये गए प्रारूप में रिपोर्ट करने।
इस तरह की प्रमुख नेटवर्क कटौतियों का मूल कारण और सेवाओं की बहाली 72 घंटे के भीतर उससे जुड़े सुधार के लिए की गई कार्रवाई के बारे में निर्देश में निर्दिष्ट किये गए प्रारूप में रिपोर्ट करने।
यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Related posts

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने अरुणाचल प्रदेश के कामले जिले में खेलो इंडिया बहुउद्देशीय हॉल का उद्घाटन किया।

rktvnews

राष्ट्रीय कर्मयोगी जन सेवा कार्यक्रम: कर्मयोगी भावना का विकास

rktvnews

दरभंगा:भिक्षुक लाभार्थी का हुआ सफल पारिवारिक पुनर्वास।

rktvnews

रोहतास: जिलाधिकारी ने समन्वय समिति की बैठक में लंबित मामलों के तत्काल निष्पादन के दिए निर्देश।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु एसडीपीओ एवं थानाध्यक्षों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

बागपत:खतौनी खिड़की पर जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने संभाली कमान, किसान बोले: ऐसा सुशासन पहले कभी नहीं देखा।

rktvnews

Leave a Comment