RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मुजफ्फरपुर: सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी की अध्यक्षता में जिले में बाढ़ नियंत्रण संबंधी बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/मुजफ्फरपुर (बिहार) 29अक्टूबर। सांसद सह ‌ केंद्रीय राज्य मंत्री, जल शक्ति मंत्रालय,भारत सरकार डॉ राजभूषण चौधरी की‌ अध्यक्षता में सोमवार को मुजफ्फरपुर जिला में बाढ़ नियंत्रण से संबंधित विषय पर अधिकारियों के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक की गई तथा आवश्यक निर्देश दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता आपदा द्वारा पीपीटी के माध्यम से ‌ मुजफ्फरपुर जिले की भौगोलिक स्थिति ,बाढ़ की स्थिति, प्रमुख नदियां,‌ बाढ़ संवेदनशीलता के आधार पर गांवों की विवरणी,‌ आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा निर्गत मानक संचालन प्रक्रिया ‌ आदि की जानकारी दी गई। तदुपरांत बैठक के निर्धारित एजेंडा –
बाढ़ नियंत्रण, लखनदेई- मोहिनी- कदाने नदी जोड़ योजना,‌ विभिन्न चेकडैम एवं बैराजों की मरम्मती,‌ स्थानीय जल निकायों का पुनभरण आदि पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में ‌ बाढ़ नियंत्रण हेतु समेकित प्लानिंग के द्वारा जल प्रबंधन की आवश्यकता पर बल दिया गया। इसके लिए केंद्रीय जल आयोग को नोडल एजेंसी तय किया गया। उन्हें अंतर्विभागीय समन्वय, संवाद एवं बैठक कर तथा तकनीकी विशेषज्ञों से परामर्श कर उच्च स्तरीय बैठक कराने का निर्देश दिया गया ताकि दीर्घकालिक लाभ के उद्देश्य से समयबद्ध होकर ठोस निर्णय लिया जा सके। ‌ यद्यपि बैठक में विभिन्न हितधारकों/एजेंसी के वरिष्ठ अभियंताओं ने बाढ़ नियंत्रण ‌हेतु अपने अपने परामर्श /विचार भी व्यक्त किए। उन्होंने छोटी-छोटी नदियों को पुनर्जीवित करने, शिल्ट नीति तय करने, नियमित शिल्ट प्रबंधन करने, चेक डैम बनाने, चौर के पानी को संरक्षित कर स्थानीय जरूरत के अनुरूप मछली पालन हेतु सदुपयोग करने, कैनाल में पानी का प्रवाह बनाये रखने, नदियों को इंटरलिंक करने , अर्ली वार्निंग मानिटरिंंग तंत्र विकसित करने आदि की जरूरत बताया।
बोठक में अवगत कराया गया कि यह पहली बैठक है इसके उपरांत अन्य सभी संबंधित अधिकारी आपस में विचार- विमर्श करेंगे तथा विचारणीय विंदुओं को अगली बैठक में प्रस्तुत करेंगे जिसके अनुरूप नियमानुसार अपेक्षित निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है।
मंत्री ने ‌ जिले में भूगर्भ जल स्तर गिरने वाले स्थलों का सर्वे कराने का निर्देश दिया। साथ ही मृत बोरबेल को रिचार्ज करने हेतु डाटा उपलब्ध कराने को कहा।
बैठक में जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम, अपर समाहर्ता आपदा मनोज कुमार,केंद्रीय जल आयोग के मुख्य अभियंता अमरीश नायक, गंगा फ्लड क्लीन कंट्रोल पटना के सदस्य प्लानिंग अजय कुमार,‌ नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के विशेषज्ञ आलोक श्रीवास्तव नेशनल वाटर डेवलपमेंट एजेंसी के अधीक्षण अभियंता प्रदीप कुमार सहित ‌ कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग , कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:चौथे चरण के अंतिम दिन 43 अभ्यर्थियों ने भरे 71 नाम निर्देशन पत्र।

rktvnews

पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा को दक्षिण बिहार प्रांतीय सह संयोजक बनने पर भाजपा भोजपुर द्वारा भव्य स्वागत।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड के संदर्भों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:प्लास्टिक प्रदूषण से हो रहा जमीन का भूजल स्तर प्रभावित : कृषि वैज्ञानिक डा पी के द्विवेदी

rktvnews

झारखंड:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त के साथ की बैठक

rktvnews

डाकघरों में महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया गया।

rktvnews

Leave a Comment