RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ : प्रधानमंत्री ने मन की बात में नारायणपुर के बुटलूराम माथरा को सराहा।

चार दशक से अबूझमाड़िया जनजाति की अनूठी लोक कला को बचाने और आगे बढ़ाने में जुटे हैं बुटलूराम माथरा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा- श्री माथरा जी के प्रयासों को बढ़ावा देगी छत्तीसगढ़ सरकार।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़) 27 अक्टूबर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चर्चित रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 115वें एपिसोड में आज रविवार को सुबह जब छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के बुटलूराम माथरा का जिक्र किया, तो लोक कला को बचाने और उसे आगे बढ़ाने के लिए वर्षों से की जा रही उनकी मेहनत राष्ट्रीय मंच पर चमक उठी। यह पल था छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उसे संजोने वाले उन गुमनाम नायकों को सलाम करने का, जिनके प्रयासों ने इस धरोहर को जीवित रखा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में बुटलूराम जी की कहानी साझा करते हुए बताया कि वे पिछले चार दशकों से अबूझमाड़िया जनजाति की अनूठी लोक कला को बचाने और आगे बढ़ाने के लिए सतत प्रयासरत हैं। “बुटलूराम जी ने लोक कला की उन धरोहरों को सहेज कर रखा है, जिनमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति की गूंज है। उनकी लगन और निष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।‘‘ प्रधानमंत्री की यह सराहना, उस समर्पण की गवाही थी, जो बुटलूराम जी ने अपनी संस्कृति को संरक्षित करने के लिए दी है, जिससे न केवल छत्तीसगढ़ का नाम रोशन हुआ है, बल्कि पूरी दुनिया के सामने उसकी विशिष्टता भी उभरी है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लोक कला के संरक्षण और संवर्धन में जुटे नारायणपुर के बुटलूराम माथरा की सराहना किए जाने पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री जी ने लोक कला के क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे कलाकारों की प्रशंसा की है। श्री बुटलूराम माथरा जी ने लोक कला को संरक्षित करने की दिशा में बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा स्वच्छ भारत को आगे बढ़ाने की दिशा में बड़ा काम भी किया है। नारायणपुर में आदिवासी संस्कृति अपने सबसे मूल रूप में है। हमारी सरकार श्री माथरा जी के प्रयासों को बढ़ावा देगी।

Related posts

राजस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर ई-प्रोसिक्युशन के मामले में प्रथम पुरस्कार।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त चतरा अबु इमरान ने चतरा सदर प्रखंड के पकरिया में नव निर्मित वृद्धा आश्रम संचालन का किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर: होटल व्यवसाई रोहित सिंह के असामयिक निधन से शोक,गणमान्यों ने व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र में 13 मई को होगा मतदान,कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने की तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

बिहार चुनाव और उपचुनाव 2025: मौन अवधि (साइलेंस पीरियड) में चुनावी सामग्री और एग्जिट पोल के प्रदर्शन पर रोक।

rktvnews

भोजपुर: संदेश निर्वाची पदाधिकारी की सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment