RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: भोजपुर: 2011 के होमगार्ड के सफल अभ्यर्थियों का धरना 11वे दिन भी जारी।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)25 अक्टूबर। विगत 14 अक्टूबर से धरना पर बैठे भोजपुर 2011 के होमगार्ड के सफल अभ्यार्थियों का कहना है कि पूर्व के समादेष्टा ने कहा था कि 2006 की भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद जो भी रिक्त पद बचेगा उसको 02 /2011 के सफल अभ्यर्थियों को जोड़ कर करा दिया जाएगा।अपनी नियुक्ति को लेकर अगले साल भी अभ्यर्थी धरना पर बैठे थे।जिसे भोजपुर के प्रशासन टीम नेआश्वासन दिया था की किसी और जिला में यदि ऐसा होता है तो हम भी यहां पर करा देंगे। धरनाथियों ने बताया की वर्तमान में समादेष्टा सुभाष सिंह समाचार के माध्यम से बयान दिए यह बात शोभनीय नहीं है। अभ्यर्थियों का कहना है कि यह हम लोगों की गलती नहीं है यह तो विभाग की गलती है। गलती विभाग करें और सजा मिले अभ्यर्थियों को यह कैसा इंसाफ है।हम सभी भोजपुर जिला के अभ्यर्थियों को जिला पदाधिकारी महोदय पर आशा और पूर्ण विश्वास है। इसी विश्वास पर हम लोग धरना पर बैठे है और जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो तब तक हम लोग धरना पर बैठे रहेंगे।धरना पर बैठे अभियार्थियों ने कहा की आज 11 दिन हो गया। यह गलती विभाग की है और भोजपुर जिला के कमांडेंट सर का कहना है की धरना पर जो अभ्यर्थी बैठे हैं उनकी मांग गलत है ।अभ्यर्थियों का कहना है कि इस बहाली में हम लोगों की क्या गलती है।
मुख्यालय पटना से आदेश जारी किया गया है कि 2006,2009, को 2011 की बहाली में जोड़कर कर नियुक्ति कराई गई जो मधेपुरा वैशाली,सहरसा, और सीतामढ़ी में की गई है।

Related posts

हर घर तिरंगा अभियान 9 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा।

rktvnews

उज्जैन:वेद ऋचाओं की गूंज के मध्य मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में लड्डू प्रसाद वेंडिंग ए.टी.एम. का शुभारंभ किया।

rktvnews

“मेरा बूथ सबसे मजबूत “कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री के संबोधन को भोजपुर भाजपा ने जिला के सभी मंडलो के बूथो पर अनुश्रवण कराया।

rktvnews

श्रीलंका नौसेना के वाइस एडमिरल प्रियांथा परेरा भारत दौरे पर।

rktvnews

राजस्थान:उदयपुर बर्ड फेस्टिवल का समापन—

rktvnews

एमकेएस कालेज : नये प्रधानाचार्य ने संभाला पदभार।

rktvnews

Leave a Comment