RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड:इरफ़ान अंसारी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची भाजपा।

इरफ़ान अंसारी ने सीता सोरेन को “रिजेक्टेड माल ” कहा

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार) 25 अक्टूबर। भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव आयोग पहुंचकर जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और ज्ञापन देकर मांग किया कि विधान सभा चुनाव तक इरफान अंसारी को राज्य बदर कर दिया जाय और उनको नामांकन से रोका जाए साथ ही उनके खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश दिया जाय।
सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि सीता सोरेन जी एक अनुसूचित जन जाति और विधवा महिला है और किसी विधवा महिला को “रिजेक्टेड माल” कहकर संबोधित करना न सिर्फ आदिवासियों का अपमान है बल्कि राज्य और देश के सभी विधवा महिलाओं का भी अपमान है ।कांग्रेस पार्टी का आदिवासी महिला के बारे में क्या सोच है वो अब जग जाहिर हो चुका है।भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 में प्रावधान है कि जो कोई भी व्यक्ति किसी महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने जैसा गंभीर अपराध करेगा उसको दंडित किया जाएगा।आज दुर्गा सोरेन जी जीवित होते तो क्या इरफान अंसारी ऐसा व्यक्ति उनकी पत्नी को ऐसा शब्द कह पाते ? प्रतिनिधिमंडल ने इरफान अंसारी के द्वारा कहा गया शब्द का वीडियो भी जमा किया है।
प्रतिनिधिमंडल में लक्ष्मी पात्रो शामिल थी।

Related posts

भोजपुर:जवईनियां के विस्थापितों के पुनर्वास से लेकर भोजपुर में सिंचाई, बिजली, सड़क एवं पुल निर्माण तक 9 प्रमुख मांगों को लेकर भाकपा माले ने जिलाधिकारी को सौंपा पत्र।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं पर सुनवाई, त्वरित निष्पादन के निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुजरात के बोडेली, छोटा उदेपुर में 5200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

rktvnews

चतरा: साइबर अपराधियों से रहें सावधान पूर्व एवं वर्तमान उपायुक्त के नाम पर साइबर ठगी का प्रयास।

rktvnews

भोजपुर:एनडीए प्रत्याशी आर के सिंह का बरजा गांव में संजय तिवारी के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत।

rktvnews

गोरखपुर:भव्यता के साथ शुरू हुआ फागुन महोत्सव।

rktvnews

Leave a Comment