RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: दरभंगा:मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना को लेकर डीईओ की अध्यक्षता में हुई बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)25 अक्टूबर। जिला पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना कि प्रगति को लेकर गुरूवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी दरभंगा समर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा भवन करमगंज के सभागार में जिले के मान्यता प्राप्त मदरसा के प्रधानाध्यापक के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला प्रबंधक, डी.आर.सी.सी. विकास कुमार द्वारा मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के संबंध में सभी मान्यता प्राप्त मदरसा के प्रधानाध्यापक को विस्तृत जानकारी दिया गया।
बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ 12वीं पास युवक/युवतियों, जिनका उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच हो तथा जो किन्हीं कारणवश आगे की पढ़ाई नहीं कर रहे हो और रोजगार की तलाश में हो, बिहार सरकार उन्हें प्रत्येक माह एक हजार रुपये अधिकतम 24 माह तक सहायता राशि का लाभ देती है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी दरभंगा द्वारा सभी मदरसा के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के पात्र लाभुकों को चिन्हित कर योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाए।
साथ ही इसी प्रकार बहेड़ी प्रखंड के सभागार में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सहायक प्रबंधक राजेश कुमार रंजन द्वारा मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के संबंध में सभी को विस्तृत जानकारी दिया गया।

Related posts

भोजपुर:भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भोजपुर की विद्या कुमारी ने जीता स्वर्ण पदक।

rktvnews

देवघर:सामान्य प्रेक्षक ने किया मीडिया कोषांग और एमसीएमसी कोषांग का निरीक्षण।

rktvnews

दिल्ली: दो नावों की सवारी में आप हुई धड़ाम!

rktvnews

मुंबई में आयोजित होगी G20 के तहत 28 से 30 मार्च तक पहली व्यापार और निवेश कार्य समूह की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:विश्वकर्मा पूजा को ले समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

बिहार: बक्सर:अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह ने किया अंचल कार्यालय ब्रह्मपुर का औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment