RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

पिकअप ने युवक को कुचला, घटनास्थल पर मौत।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 17 अगस्त।भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के शाहपुर-करनामेपुर सड़क पर सहजौली गांव के पास पिक-अप ने एक बाइक सवार को कुचल दिया जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक विपिन शर्मा उर्फ नंदलाल शर्मा उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव का रहने वाला बताया जाता है। इस दुर्घटना में बाइक सवार दूसरा व्यक्ति बाल-बाल बच गया। मृतक शाहपुर से अपने ससुराल दिलमनपुर गांव जा रहा था कि रोड पर अचानक नीलगाय आ गई। नीलगाय को बचाने के चक्कर में विपिन शर्मा उर्फ नंदलाल शर्मा सड़क पर गिर गया। पीछे से आ रही एक पिकअप ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई।

 

Related posts

भोजपुर:भाजपा नेता आनंद रमन ने डूब कर मरे बच्चों के मुआवजे को लेकर डीएम से की मुलाकात।

rktvnews

नई दिल्ली:जाति-धर्म में बांटकर समाज का विकास असंभव : जनार्दन सिंह सिग्रीवाल

rktvnews

चुनाव आयोग प्रधानमंत्री के विरुद्ध करे कार्रवाई : शिवानंद तिवारी

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 को संबोधित किया।

rktvnews

बाल कविता: बने संतान आदर्श हमारी।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गौर की पुण्य-तिथि पर किया नमन

rktvnews

Leave a Comment