RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: गया:अवैध उत्खनन को रोकने के लिए सघन छापेमारी ,गत रात्रि 02 बजे से सुबह 06 बजे तक लगातर छापेमारी।

50 लाख से अधिक राशि का लगाया गया जुर्माना।

अवैध रूप से बालू खनन में लगे 21 ट्रैकर को किया गया जप्त।

06 लोगो को गिरफ्तार करते हुए भेजा गया जेल।

सभी 21 वाहनो के मालिकों पर किया गया प्रार्थमिकी दर्ज।

RKTV NEWS/गया(बिहार)24 अक्टूबर। अवैध खनन को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार छापेमारी के साथ साथ कठोर कार्रवाई की लगातार की जा रही है। जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के संयुक्त निर्देश के आलोक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी तथा खनन विभाग के तमाम पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश प्राप्त है कि अवैध खनन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें। अवैध खनन की सूचना यदि कहीं से मिलती है तो संबंधित स्थान पर छापेमारी करने में कोताही ना बरतें।
जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के निर्देश के आलोक में गत रात्रि 02 बजे से सुबह 06 बजे तक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मानपुर भदेजी में लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया है। इस छापेमारी अभियान में कुल 21 ट्रैक्टर को जब्त किया गया है, सभी ट्रैकर अवैध बालू खनन में लगे थे। इसके अलावा 06 लोगो को गिरफ्तार भी किया गया है। सभी ट्रैक्टर मालिको के विरुद्ध प्रार्थमिकी भी दर्ज की गई है। इस अभियान के तहत 50 लाख से ऊपर राशि का फाइन अधिरोपित की गई है।
जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने कहा की अवैध खनन में संलिप्त वाहनों के जप्त करते हुए खनन तथा परिवहन विभाग के विभिन्न धाराओं को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज करते हुए फाइन वसूलने में तनिक भी कोताही न बरतें।
इसके साथ ही परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न धाराओं अंतर्गत फाइन वसूलने का कार्य किया जा रहा है। आगे भी लागातर औचक छापेमारी अभियान लगातार चलता रहेगा।
छापेमारी अभियान अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, अपर पुलिस अधीक्षक- 01, एसडीपीओ वजीरगंज, ज़िला खनन पदाधिकारी एव थानाध्यक्ष मुफस्सिल द्वारा संयुक्त रूप से की गई है।

Related posts

गढ़वा:JSLPS की दीदियों को डीडीसी ने सौंपी गाड़ी,हरि झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना।

rktvnews

भोपाल:निराला सृजन पीठ का व्याख्यान, रचना विमर्श एवं लोकार्पण कार्यक्रम 24 को।

rktvnews

भोजपुर:बखोरापुर काली मंदिर में बाढ़ पीड़ितों को दिया गया राहत सामग्री।

rktvnews

राष्ट्रपति ने की सर्वोच्च न्यायालय में न्यायधीशों की नियुक्ति।

rktvnews

उच्च न्यायालय/ मानवाधिकार(राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग) एवं लोकायुक्त से संबंधित मामले की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री की उपस्थिति में विशाखापत्तनम में पहली बार स्वदेशी डिजाइन से निर्मित डाइविंग सपोर्ट वेसल, आईएनएस निस्तार को नौसेना में शामिल किया गया।

rktvnews

Leave a Comment