RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

तुम कौन हो?

तुम कौन हो?

रोज अर्द्ध राका में
गहन निद्रा में पड़े देख
धीरे से
न जाने किस दुनिया में
तुम मुझे उड़ा ले जाते हो
अरे, तुम कौन हो?

चल चित्र सम वहाँ
कभी मनभावन
तो कभी डरावन
तुम मंजर मुझे दिखाते हो
अरे, तुम कौन हो?

कभी मुझे तुम
पर्वत के ऊँचे शिखर रखते हो
तो कभी सागर मध्य
उठती उताल उताल लहरों पर
मुझे डोंगी सम
उठाते गिराते हो
अरे, तुम कौन हो?

कभी तुम मुझे
वीभत्स जंगल में छोड़
लुप्त हो जाते हो
मैं बाघ चीता देख उसमें
डरकर चिल्ला उठता हूँ
बेहाताशा भागता हूँ
अरे, तुम कौन हो?

रचनाकार: धर्मदेव सिंह

Related posts

इन 4 तरीकों को अपनाकर पुरुष बढ़ा सकते हैं अपनी फर्टिलिटी :डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

भोजपुर : पत्नी की हत्या का अभियुक्त पति गया जेल ! प्रेम प्रसंग मे जुलाई 2024 में हुई थी शादी।

rktvnews

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:धावा दल टीम ने सरैया बाजार से 4 बाल श्रमिकों को कराया बिमुक्त।

rktvnews

बागेश्वर धाम सरकार में सरकार : साम्प्रदायिकता और कॉर्पोरेट का विधिवत पाणिग्रहण।

rktvnews

भोजपुर:NDA सरकार नौकरी छीनना बंद करो: RYEA

rktvnews

Leave a Comment