RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : पत्नी की हत्या का अभियुक्त पति गया जेल ! प्रेम प्रसंग मे जुलाई 2024 में हुई थी शादी।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 23 अगस्त। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के हिरखी पिपरा गाँव में दहेज के लिए एक विवाहिता खुशी कुमारी की हत्या करने के मामले में दर्ज कांड संख्या 276/24 दिनांक 22/8/24 के अभियुक्त पति अभिषेक राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हिरखी पिपरा मे विवाहिता की हत्या किये जाने की घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत और अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मृतका के पति अभिषेक राय को गिरफ्तार कर लिया। मृतका खुशी कुमारी (20 वर्ष) थाना क्षेत्र के हिरखी पिपरा गाँव के अभिषेक राय की पत्नी है। इस संबंध में मृतका के चाचा दिनेश कुमार द्वारा शाहपुर थाना मे मृतका के पति, सास, ससुर समेत 8 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। बक्सर जिला के सिमरी थाना क्षेत्र के डुमरी गाँव निवासी हरि कुंवर ने अपनी पुत्री खुशी कुमारी की शादी शाहपुर थाना क्षेत्र के हिरखी पिपरा गाँव के गोरख राय के पुत्र अभिषेक राय से 12 जुलाई 2024 को हिंदू रीति रिवाज के साथ की थी। शादी में अपने सामर्थ्य के अनुसार कन्या पक्ष ने उपहार भी दिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक राय और खुशी कुमारी के बीच पिछले लगभग तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर दोनों के परिजनों ने बातचीत कर दोनों की शादी कर दी। शादी के बाद से ही उसके पति एवं सससुराल वालों द्वारा बुलेट बाइक की मांग की जाने लगी। आवेदन में लिखा गया है कि मांग पूरी नहीं होने पर खुशी के पति एवं ससुराल वालों ने मिलकर खुशी की हत्या कर दी जिसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दी गई।

Related posts

रायपुर : राज्यपाल हरिचंदन को ब्रह्माकुमारी बहनों ने भाई दूज का टीका लगाया।

rktvnews

चतरा :उपायुक्त ने 5 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र।

rktvnews

बागपत में धूमधाम से मनाया गया रामोत्सव!जिलाधिकारी ने भगवानपुर नागल में श्री राम दरबार में की पूजा अर्चना।

rktvnews

गोपालगंज:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में खरीफ विपरण मौसम 2024- 25 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक की संपन्न।

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त ने सारवां प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण।

rktvnews

आईटी हार्डवेयर के लिए पीएलआई योजना 2.0 के तहत आवेदन प्राप्त करने की तिथि 30 अगस्त, 2023 तक बढ़ाई गयी।

rktvnews

Leave a Comment