RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: बक्सर: डीएम और एसपी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)22 अक्टूबर। जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से छठ पर्व के दृष्टिगत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा नाथ बाबा घाट से अहिरौली घाट एवं फुआ घाट का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को सभी छठ घाटों तक पहुंच पथ की साफ सफाई, घाटों पर जमे हुए दाग/सिल्ट की पर्याप्त साफ सफाई, पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था, अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर स्थानीय गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति कराने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा गंगा नदी में मजबूत बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया गया, ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
छठ समिति से समन्वय स्थापित कर पर्व को लेकर सभी आवश्यक तैयारी के संबंध में बैठक करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को निर्देश दिया गया। साथ ही सभी छठ घाटों पर प्रवेश एवं विकास द्वारा की व्यवस्था कराने हेतु छठ समिति को कहा गया।
निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

गढ़वा:खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में मुजफ्फरपुर की बड़ी पहल।

rktvnews

संगठन मंत्री विनीत सिंह ने करणी सेना के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी।

rktvnews

राष्ट्रपति ने बेंगलुरु में निमहंस के स्वर्ण जयंती समारोह की शोभा बढ़ाई।

rktvnews

उत्तराखंड:सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल व उप निदेशक कर्नल एम.एस.जोधा ने मुख्यमंत्री को फ्लैग लगाया।

rktvnews

नेशनल हैण्डलूम वीक-2023 का उद्घाटन समारोह- राज्य के हैण्डलूम उत्पादों को मिल रही विश्व स्तरीय पहचान: मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment