RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: सांसद सुदामा प्रसाद संसद के शीतकालीन-सत्र में उठाएंगे व्यवसाइयों से जुड़े मुद्दे।

व्यवसायी संघ तरारी विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन उम्मीदवार राजू यादव का करेगा समर्थन।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)20 अक्टूबर। व्यवसायी संघ भोजपुर की जिला कमेटी की विस्तारित बैठक होटल पार्क व्यू में आयोजित की गई! बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की!बैठक में नगर निगम द्वारा किराए पर दिए गए दुकानों के किराया वृद्धि पर बातें हुई और मांग किया गया कि नगर निगम बोर्ड के द्वारा 2016 में किए गए 35% बेतहाशा वृद्धि को पिछले दिनों हुए नगर निगम के बोर्ड में बेतहाशा वृद्धि के फैसले को कर लागू करे!
बैठक में आगामी 13 नवंबर को होने वाले तरारी विधानसभा के उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राजू यादव को समर्थन देने का फैसला लिया गया!बैठक में जिला परिषद के द्वारा संचालित दुकानों पर बेतहाशा किराया वृद्धि लेने पर भी बातें हुई और संबंधित दुकानदारों का बैठक बुलाकर आगे का कार्यभार तय करने का निर्णय लिया गया!बैठक में व्यवसायी संघ ने कोईलवर के खैनी दुकानदार को गोली मारे जाने के खिलाफ बाजार बंद और धरना-प्रदर्शन पर बातें हुई !
संसद के शीतकालीन-सत्र में‍ बाजार और व्यापार से जुड़े सवाल को लोकसभा में उठाने पर बातें हुई और मुद्दा के चयन के लिए एक टीम का गठन किया गया!बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिला सचिव व आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि सबसे पहले लोकसभा में अपने अनुभव को बैठक में रखा!
उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े सवालों और उनके बेहतर जीवन के लिए वह हमेशा मुखर होकर आवाज लोकसभा में उठाते रहेंगे!उन्होंने आगे कहा की व्यवसायी संघ भोजपुर को इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार राजू यादव के पक्ष में समर्थन करने का समर्थन करना चाहिए!क्योंकि यही गठबंधन है जो व्यवसायियों के हित में वास्तविक आंदोलन करता है!जिला कमेटी ने सचिव के इन बातों का समर्थन किया!बैठक में व्यवसायी संघ को राज्यस्तरीय संगठन बनाने तथा स्मार्ट मीटर को बंद करने के सवाल पर भी बात हुई!बैठक को संघ के सम्मानित अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद साह,उपसचिव उमाशंकर सिंह,सहसचिव तथा कोईलवर के नेता मो० शाहबुद्दीन,गड़हनी बाजार के नेता तथा उपाध्यक्ष श्रीनिवास सिंह यादव,उपाध्यक्ष संजय महासेठ ने भी संबोधित किया!बैठक में कृष्ण प्रसाद केसरी,मो० कलीमुद्दीन,कृष्ण रंजन गुप्ता,आशु गुप्ता,शंभू कुमार गुप्ता,राजू चंद्रवंशी,मंगल ब्याहुत,महेंद्र सिंह,संजय गुप्ता,मुन्ना कुमार,मनोज कुमार,संतोष कुमार,रोहित सिंह, अखिलेश कुमार,विशाल कुमार गुप्ता,धर्मेंद्र कुमार सिंह,उदित चंद्र,राजेश कुमार,बुधन शाह,रंजीत कुमार,सफी आलम,संतोष कुमार केसरी,अशोक केसरी,अश्वनी ब्याहुत,राजेश कुमार,उमा प्रसाद,अब्दुल वहाब,उमा प्रसाद,मो०मंसूर आलम,कैलाश साहू,रंजन चौधरी,विकास कुमार गुप्ता,रितु कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related posts

देहरादून: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 से सम्मानित हुई चम्पावत जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय च्यूरानी की प्रधानाध्यापिका डॉ. मंजू बाला।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने देवघर एम्स के पास केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन निर्माण की प्रक्रिया को तेज करने का दिया निर्देश।

rktvnews

भारत का उत्‍थान वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए आश्वासन है -उपराष्ट्रपति

rktvnews

भोजपुर : 92 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार, गए जेल।

rktvnews

देश के प्रहरियों एवं उनके परिजनों का सम्मान ही कारगिल शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि:रघुपति यादव

rktvnews

मध्यप्रदेश:डॉ. अंबेडकर जयंती पर प्रदेश को मिली डॉ. अंबेडकर नगर-कोटा-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात।

rktvnews

Leave a Comment