RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: भोजपुर:भिखारी ठाकुर लोकोत्सव 2024 के तैयारी समिति की बैठक।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर) 20 अक्टूबर। बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर भिखारी ठाकुर लोकोत्सव 2024 मनाने को लेकर तैयारी समिति की बैठक डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन पत्रकार नरेंद्र सिंह तथा धनव्याद ज्ञापन डॉ किरण कुमारी ने किया।
भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के बैनर तले आयोजित बैठक में आयोजन समिति से जुड़े लोगो को पत्रकार नरेंद्र सिंह ने बताया की अब तक जिलाधिकारी से लेकर महापौर ,जिला परिषद अध्यक्ष आदि को होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम पूर्व की तरह हो जाए को लेकर वर्तमान जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया को प्रस्ताव भी दिया गया है।वही तैयारी समिति ने प्रस्ताव रखा की होने वाले तीन दिवसीय भिखारी ठाकुर लोकोत्सव 2024 के एक दिन भोजपुरी भाषा पर केंद्रित एक सेमिनार को आयोजित किया जाए। जिसमे भोजपुरी के वरिष्ठ साहित्यकारों को आमंत्रित किया जाए तथा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति से मिलकर सेमिनार को मान्यता प्रदान की जाए। कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगो की भागीदारी हो सकें के लिए भी समिति को प्रयासरत रहना चाहिए। समीक्षा एवं विचार विमर्श के पश्चात कई अन्य मुद्दों पर भी निर्णय लिए गए।
आज की बैठक में मुख्य रूप से उमेश कुमार सुमन,बाल्मिकी शर्मा,रंजन यादव,कृष्णा प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह, डॉ अरविंद राय,गणेश कुमार,अमरदीप कुमार जय,गांधी जी आदि शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:बिहार राज्य ऑटो रिक्शा चालक संघ ने मनाया 10 वां स्थापना दिवस।

rktvnews

संवेदनशील बूथों की समीक्षा हेतु जिला कलक्टर और एसपी ने ली बैठक!बॉर्डर एरिया में मॉनिटरिंग बढ़ाने, नाकाबंदी मजबूत करने, कार्यवाहियों में बढ़ोतरी के निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:जगदीशपुर किला से कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण से शुरू हुआ जनसंपर्क अभियान : राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज सिंह

rktvnews

जिलाधकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज विभिन्न पृष्ठभूमि के युवा स्टार्ट-अप्स के साथ बातचीत की, इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से माता-पिता और बुजुर्गों के बीच व्यापक जागरूकता लाने का आह्वान किया

rktvnews

आरा में जनहित परिवार भोजपुर के शिष्टमंडल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय को साहित्यकार श्रीराम पांडेय की संदिग्ध मृत्यु पर दिया ज्ञापन।

rktvnews

Leave a Comment