RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर में कला एवं संस्कृति के प्रति प्रशासन का रवैया उदासीन:युवा कलाकार दल

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 अक्टूबर।भोजपुर के युवा कलाकारों के दल ने जिला पदाधिकारी को ज्ञापन देकर कला एवम संस्कृति के प्रति प्रशासन के उदासीन रवैया को उजागर किया। ज्ञापन के माध्यम से युवा कलाकारों ने अवगत करवाया कि राज्य के युवाओं में कला संस्कृति की क्षमता को निखारने के लिए राज्य सरकार प्रत्येक वर्ष कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के माध्यम से राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन करती है।
जिसमें प्रथम आए प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर अपनी हुनर को प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त होता है। अभी भोजपुर जिला में अभी तक कोई सुगबुगाहट नहीं हुई है।पूर्व के वर्षों में भी जिला प्रशासन द्वारा अफरा तफरी में जैसे तैसे प्रतिभागियों का चयन किया जाता रहा है।युवा उत्सव के आयोजन को लेकर यह उदासीन रवैया युवाओं की प्रतिभा एवं भोजपुरी में कला संस्कृति के विकास के मार्ग में घर बाधक है। इस दल में युवा शास्त्रीय गायिका श्रेया पाण्डेय, गायक रामकिशोर मिश्रा, तबला वादक सूरज कान्त पाण्डेय, रितिक दुबे, जितेंद्र यादव, अजीत पाण्डेय, ब्रजेश कुमार, मन्जय पंडित, अभिनव कुमार, कमलेश प्रेमी, आकाश कुमार, दिव्यांशु मिश्रा, रवि शंकर, अमित कुमार, सुभाष राय बोस ,पंकज कुमार, सुनील कुमार, राम राजा समेत कई युवा शामिल थें।

Related posts

व्यंग्य 🤪 पुल गिरा नहीं जल समाधि लिया है:अजय राय

rktvnews

सांसद सुदामा प्रसाद ने मटुकपुर बड़हरा के नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से की मुलाकात,साथ खड़े रहने की कही बात।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में अत्याधुनिक डीपीएसयू भवन का उद्घाटन किया और रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के प्रदर्शन की समीक्षा की।

rktvnews

इंदौर:भागीरथपुरा क्षेत्र में अपर मुख्य सचिव नीरज मण्डलोई और अनुपम राजन ने भ्रमण कर लिया व्यवस्थाओं का मैदानी जायजा।

rktvnews

रायपुर : गंगरेल बांध के उन्नयन को मिली रफ्तार।

rktvnews

एयर मार्शल मकरंद रानाडे ने वायु सेना मुख्यालय में महानिदेशक (निरीक्षण एवं सुरक्षा) का पदभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment