RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: भोजपुर:सोना टी स्टॉल के उद्घाटन पर बोले आर के सिंह युवा स्वयं कर रहे रोजगार का सृजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 अक्टूबर। युवा खुद रोजगार का सृजन करके दुसरो के लिए रोजगार पैदा कर रहे है और खुद आत्मनिर्भर बन रहे है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग रोजगार पा सके ।उक्त बातें आरा आरक्षण कार्यालय के आरक्षण पर्यवेक्षक आरके सिंह ने कही ।वे शुक्रवार को धरहरा बाईपास में सोना टी स्टॉल के उद्घाटन के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। आरके सिंह, मोहम्म्द शमशाद, बरिष्ठ पत्रकार चंदन कुमार ने इसका विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया ।इस मौके पर गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया। बाईपास में अब शहरवासियो को एक अलग तरह का चाय का स्वाद मिलेगा।अच्छी चाय की चुस्की के लिए लोगो को शहर के बाहर भी जाना पड़ता था, लेकिन अब कई अलग टेस्ट में चाय यही मिल जाया करेगी ।स्टॉल खोलने वाले मोनू और पवन ने बताया कि हम लोग बेरोजगारी का रोना नहीं चाहते हैं । विचार है की अधिक से अधिक रोजगार का सृजन हो, युवाओं को काम दिया जा सके ,ये युवा मेहनत करके अपना जीवन की आर्थिक स्थिति को बढ़िया से बढ़िया बना सके। व्यवसाय बड़ा या छोटा नहीं होता है बल्कि साख बनाकर इसे विकसित किया जा सकता है। जरूर और मनपसंद की चाय पीने के लिए लोग स्वयं आएंगे ऐसा विश्वास है।
इस मौके पर मोहमद शमशाद आलम,अमन कुमार, संजय राय लड्डन भाई कमलेश कुंदन तारकेश्वर गुप्ता,शाकिब,सन्नी,मुन्ना,सैफ,
अदनान,सोना,आफरीन,रजी सहित आसपास के दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर : स्वीप कोषांग द्वारा बिहार दिवस पर समाहरणालय परिसर में किया गया दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

गिरीडीह:40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, उड़ीसा में आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 10 फरवरी 24

rktvnews

छत्तीसगढ़ :नवविवाहिताओं को भी जल्द मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

भोजपुर : त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री काॅलेज मे एक दिवसीय सेमिनार आयोजित।

rktvnews

10 अगस्त से बांटे जाएंगे निशुल्क स्मार्ट फोन, 15 अगस्त से वितरित होंगे अन्नपूर्णा फूड पैकेट!बिजली, पानी समेत विभिन्न विभागों एवं फ्लैगशीप योजनाओं की समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर ने दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment