RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:भोजपुर:03 नवंबर को होगा क्षत्रिय विद्यालय का पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 अक्टूबर।भोजपुर की साहित्यिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक विरासत को स्मरण दिलाने हेतु क्षत्रिय स्कूल पूर्ववती छात्र सम्मेलन तीन नवंबर को इसी विद्यालय सभागार में होने जा रहा है। इसी संदर्भ में वरीय सदस्यों की एक बैठक संयोजक अमरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई जिसमें आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यवृत्त पर चर्चा के उपरांत निर्णय लिया गया।
संयोजक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालय का एल्युमनी मीट तीन नवंबर दिन रविवार को विद्यालय परिसर स्थित सभागार में होगा। पूर्ववती छात्र जो दूसरे राज्य और विदेशों में सेवा दे रहे है उनकी भी उपस्थित हो रही है।
2024 की मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में अच्छा अंक पाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान होगा।एल्युमनी मीट में नामचीन कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति होगी।सम्मेलन से पहले ब्लड डोनेशन, वृक्षारोपण और फैंसी क्रिकेट मैच आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। तैयारी हेतु कमिटियों का गठन किया गया है।
आयोजन समिति की बैठक में अवधेश पांडे, रामकुमार सिंह, डॉ विजय गुप्ता, प्रो चंदन कुमार, डॉक्टर मनीष कुमार, निखिल कुमार सिंह, विनोद कुमार, निलेश कुमार, अमित कुमार, मनोरंजन कुमार सिंह, प्रकाश कुमार, मनीष कुमार, अंजनी चौधरी, अनिल कुमार, अभय विश्वास भट्ट, रितेश कुमार, बलवंत सिंह, जितेंद्र सिंह, विष्णु मिश्रा, नितेश श्रीवास्त्व, किशोर कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: लोकसभा चुनाव को ले तरारी विधानसभा क्षेत्र में समीक्षा बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 15 जुलाई 25

rktvnews

एनसीएल ने गृहणियों को प्राथमिक उपचारकर्ता बनाया: जून 2025 तक 8,000 से अधिक गृहणियां प्राथमिक उपचारकर्ता बन जाएंगी।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) की बैठक।

rktvnews

वैशाली महोत्सव–2026 की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व।

rktvnews

भोजपुर:कुलसचिव के लिखित आश्वासन पर विश्वविद्यालय में तालाबंदी समाप्त।

rktvnews

Leave a Comment