RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

10 अगस्त से बांटे जाएंगे निशुल्क स्मार्ट फोन, 15 अगस्त से वितरित होंगे अन्नपूर्णा फूड पैकेट!बिजली, पानी समेत विभिन्न विभागों एवं फ्लैगशीप योजनाओं की समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर ने दिए निर्देश।

हनुमानगढ़/ राजस्थान 07 अगस्त। जिला कलक्टर रुक्मणि रियार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बिजली, पानी मौसमी बीमारियों समेत विभिन्न विभागों एवं फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया। चिरंजीवी योजना में पंजीकरण बढ़ाने पर जोर देते हुए इन्हें शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए तथा लगातार इस संबंध में बीसीएमएचओ के साथ बैठक करने और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश देने के निर्देश दिए। राजीव गांधी ओलंपिक खेलों में चिरंजीवी रजिस्ट्रेशन के बारे में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए ।
1 सितंबर से मेडिकल कॉलेज सुचारू रूप से संचालित हो सके, इसके लिए बिजली व पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । मेडिकल कॉलेज में 66 विधार्थियों ने एडमिशन ले लिया है तथा 9 विषय विशेषज्ञों ने अपने पद पर ज्वाइन कर लिया है। बैठक में विद्युत विभाग, जल जीवन मिशन, पॉल्यूशन कंट्रोल इत्यादि की समीक्षा की ।

15 अगस्त से वितरित होंगे अन्नपूर्णा फूड पैकेट

जिला कलक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री नि:शुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत एनएफएसए परिवारों को एक-एक किलो चना दाल, चीनी व नमक तथा 1 लीटर सोयाबीन खाद्य तेल, 100-100 ग्राम मिर्ची पाउडर व धनिया पाउडर तथा 50 ग्राम हल्दी पाउडर के पैकेट फ्री में दिए जायेंगे। प्रत्येक उचित मूल्य कि राशन की दुकान पर वृद्ध महिला द्वारा झंडारोहण से कार्यक्रम की शुरुआत होगी, इसके लिए पूर्व तैयारी करने के निर्देश दिए ।

10 अगस्त से बांटे जाएंगे निशुल्क स्मार्ट फोन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य बजट में प्रदेश के चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को इंटरनेट सेवा के साथ स्मार्टफोन देने की घोषणा की थी। इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत प्रथम चरण में हनुमानगढ़ में 2 जिला मुख्यालय और सभी 7 ब्लॉक स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिले में 74,772 लाभार्थियो को वितरित होंगे स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे । योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सोमवार, मंगलवार और बुधवार को शिविरों में मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए ।

इन 9 शिविरों में मिलेंगे स्मार्टफोन

हनुमानगढ़ जंक्शन में हाउसिंग बोर्ड स्थित सामुदायिक केंद्र, करणी चौक स्थित अंबेडकर भवन, हनुमानगढ़ टाऊन में नगर परिषद् सभागार, संगरिया में पंचायत समिति सभागार, पीलीबंगा में अंबेडकर भवन, नोहर में पुरानी नगर पालिका भवन, भादरा में नगरपालिका भवन, टिब्बी राजकीय प्राथमिक विधालय, रावतसर के अंबेडकर भवन में शिविरों का आयोजन किया जाएगा ।

181 के प्रकरणों को शीघ्र करें निस्तारित

जिला कलक्टर कहा कि निर्वाचन विभाग के कार्य शुरू हो चुके हैं तथा सभी कार्यों के लिए नोडल नियुक्त किए जा चुके है। सभी नोडल अधिकारी अपने कार्यों को समझे तथा जयपुर से दी जा रही ट्रेनिंग में हिस्सा ले। स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत 21 विभागो को अलग-अलग गतिविधियो का दायित्व सौंपा गया है, जिसे समयानुसार पूरा करें। 181 पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण पर जिला कलक्टर ने गंभीरता से विचार करने के निर्देश दिए, संबंधित विभागाध्यक्ष अगले 7 दिन में सभी प्रकरणों को निस्तारित कर रिपोर्ट पेश करें । जनसुनवाई के तहत आने वाले प्रकरणों पर संवेदना पूर्वक कार्रवाई करें ।
इस अवसर पर जिला कलक्टर रुक्मणि रियार, एडीएम कपिल कुमार यादव, सीईओ सुनीता चौधरी, सीएमएचओ ओपी चाहर, एसीईओ सुनील छाबड़ा, सहायक निदेशक विक्रम सिंह, डिस्कॉम से के के कस्वा, पीडब्ल्यूडी एसई अनिल अग्रवाल, पीएमओ डॉ मुकेश कुमार, डीटीओ संजीव चौधरी, नगर परिषद से सुभाष बंसल, पीएचईडी एसई राममूर्ति चौधरी, एएमई एस सी अग्रवाल, उद्योग महाप्रबंधक हरीश मित्तल, हार्टिकल्चर सहायक निदेशक साहबराम गोदारा, डीएमडब्ल्यूओ अक्षित बिश्नोई, एपीआरओ राजपाल लंबोरिया और अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

गिरीडीह:उपायुक्त ने बाल श्रम उन्मूलन और पुनर्वास के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

दरभंगा:150 कैंडल जलाकर मनाया गया जिला का 150वाँ स्थापना दिवस।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पीएमईजीपी, पीएमईजीपी 2 एवं पीएमएफएमई योजना अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन

rktvnews

भोजपुर:फूटाब ने किया पटना उच्च न्यायालय आदेश का स्वागत।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को मंत्रिपरिषद सहित त्याग पत्र सौंपा।

rktvnews

भारतीय सेना ने लेफ्टिनेंट जनरल पीएस भगत मेमोरियल व्याख्यान के दूसरे संस्करण का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment