RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर जिला प्रशासन की देखरेख में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 अक्टूबर। सोमवार को जिला प्रशासन के देखरेख में मां दुर्गा की समस्त प्रतिमाओं का विसर्जन आसपास के नदियों में किया गया ।जिसकी जानकारी जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने स्वयं लिया। रविवार को परंपरागत ढंग से मां का विदाई नहीं किया जाता है इसलिए सोमवार को प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके लिए विद्युत आपूर्ति प्रशासनिक स्तर पर बंद की गई है ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना ना हो सके।सोमवार को आरा शहर के मौलाबाग ,पकड़ी चौक, केजी रोड सहित कई इलाकों से मां दुर्गे की प्रतिमा के साथ भक्त युवा सड़कों पर निकले। ज्यादातर युवा वर्ग मां दुर्गे की गानों की धुन पर थिरकते हुए नजर आए। पुलिस प्रशासन के तरफ से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। साथ साथ पुलिस के जवान भी विसर्जन में साथ-साथ चल चलते देखे गए। सुरक्षा की दृष्टि से बिजली विभाग ने बिजली काट दी थी।

Related posts

बक्सर:जिला पदाधिकारी के द्वारा अतिथि गृह बक्सर में संचालित प्रेक्षक प्रबंधन कोषांग एवं निर्माणाधीन नए अतिथि गृह का निरीक्षण किया गया।

rktvnews

दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित “सफलता की राह:नवाचार,उद्यमिता,पेशेवर मार्गदर्शन और मानव मूल्यों पर एक कार्यशाला”का किया गया आयोजन।

rktvnews

महेंद्र मिसिर की रचनाओं का सही मूल्यांकन नहीं हुआ : डॉ दिवाकर पांडे

rktvnews

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारियों की बैठक 24 मई को ।

rktvnews

सारण:03 से 05 जून तक मतदाता जागरूकता हेतु चलाया जाएगा विशेष स्वीप अभियान।

rktvnews

भोजपुर:सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है : उप विकास आयुक्त

rktvnews

Leave a Comment