RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: 15 अक्टूबर को बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के होने वाले अधिवेशन की तैयारियां पूर्ण।

स्थानीय नागरिक प्रचारिणी सभागार में होगा आयोजन।

अधिवेशन में राज्य कर्मचारियों के पुनर्गठन हेतु चुनाव समिति के गठन,चुनाव तिथि आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)14 अक्टूबर। कल 15 अक्टूबर को स्थानीय नागरी प्रचारिणी सभागार आरा में बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ का अधिवेशन(बैठक) होना सुनिश्चित है। जिसमें भाग लेने के लिए बिहार के अन्य जिले के कर्मचारीगण के साथ-साथ कार्यकारिणी के अन्य सदस्यगण आरा, भोजपुर में आ रहे हैं। इस अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य राज्य कर्मचारियों के पुनर्गठन हेतु चुनाव समिति का गठन एवं चुनाव तिथि एवं स्थान की घोषणा, राज्य कार्यकारिणी की प्रमंडल स्तरीय बैठक हेतु टीम का गठन, राज्य संघ द्वारा कार्यकाल अवधि में कर्मचारियों के हित में किया गया कार्य एवं उपलब्धि पर चर्चा, संघ की वर्तमान गतिविधियों एवं आगे की रणनीति से सभी को अवगत कराया जाना, बिहार के जितने भी जिले में संघ का चुनाव नहीं हो पाया है और जिन-जिन जिलों में जिला इकाई का पुनर्गठन होना है वहां भी जल्द से जल्द चुनाव करवाने की पहल एवं चर्चा आदि होना है। इसकी जानकारी बिहार व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ,जिला शाखा -आरा, भोजपुर के अध्यक्ष सुशील कुमार राय ने दी।

Related posts

भोजपुर:बच्चों को मोबाईल और इंटरनेट से दूर रखें अभिभावक:डाॅ.अर्चना सिंह

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:20 पीड़ित महिलाओं को स्वरोजगार हेतु मिलेगी 10-10 हजार रूपये की सहायता राशि।

rktvnews

दुमका: बासुकीनाथ पहुँची मुख्य सचिव अलका तिवारी,फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर।

rktvnews

बागपत:कावड़ यात्रा की तैयारी को लेकर पुरा महादेव मंदिर पर संबंधित अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने की बैठक और व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने जिलें में मतदान प्रतिशत को 70% से अधिक करने का लक्ष्य किया निर्धारित।

rktvnews

भोजपुर : जनहित परिवार ने स्वर्गीय बीगन प्रसाद की स्मृति में कवि गोष्ठी का किया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment