RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:मुख्यमंत्री ने किया केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)12 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने दो दिवसीय भरतपुर दौरे के दूसरे दिन शनिवार को सुबह केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने उद्यान के मुख्य द्वार से पक्षी व्यू प्वाइंट तक पैदल भ्रमण कर संपूर्ण क्षेत्र का अवलोकन किया तथा बारिश से लबालब हुई झीलों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने यहां विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों को दूरबीन से निहारा।
इस दौरान श्री शर्मा ने शहर के प्रबुद्ध जनों एवं मीडिया कर्मियों से चाय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भरतपुर के पर्यटन स्थलों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने एवं प्रमोट करने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है, ताकि आगरा एवं जयपुर आने वाले पर्यटक भरतपुर में ठहराव करें तथा यहां की ऐतिहासिक विरासत एवं धार्मिक स्थलों को देख सकें।

बेहतर पर्यटन सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने उद्यान के मुख्य द्वार से केवलादेव मंदिर जाने वाली सड़क के मरम्मत कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घना में आने वाले पर्यटकों के लिए मुख्य द्वार से बैरियर पॉइंट तक ओपन टैंकर की व्यवस्था कर आवागमन की सुविधा प्रदान की जाए तथा इलेक्ट्रिक वाहन से पर्यटकों के लिए पिक एंड ड्रॉप का प्रावधान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को केवलादेव सहित भरतपुर जिले के सभी पर्यटन स्थलों की विस्तृत जानकारी की समावेशित ब्रोशर पुस्तिका तथा लघु फिल्म तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण कार्य को समय पर पूरा करने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव तथा केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान के डीएफओ मानस सिंह सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, मीडियाकर्मी एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

Related posts

23 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में खसरा उन्मूलन को लेकर की गई समीक्षा बैठक।

rktvnews

मुजफ्फरपुर: डीएम ने किया जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : वारंटी गिरफ्तार! गया जेल।

rktvnews

राजस्थान:संरक्षण क्षमता महोत्सव “सक्षम” 2025 आयोजित।

rktvnews

101वां अन्तरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस सहकारिता सामाजिक स्वावलम्बन एवं आर्थिक उन्नयन का आधार।

rktvnews

Leave a Comment