RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर: रामलीला : नौवे दिन रामेश्वर स्थापना, रावण अंगद संवाद, लक्ष्मण शक्ति और कुंभकरण वध का हुआ मंचन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 11 अक्टूबर। 400 वर्ष पुरानी नगर रामलीला समिति के तत्वाधान में रामलीला के नौवे दिन प्रथम दृश्य मे समुद्र पार कर लंका जाने के पूर्व समुद्र तट पर रामेश्वर की स्थापना को दिखाया गया. द्वितीय दृश्य में रावण और अंगद संवाद दिखाया गया इस दौरान दर्शकों ने जय श्री राम की खूब नारे लगाए. तृतीय दृश्य में लक्ष्मण के मूर्छित होने पर दर्शक भाव विभोर होते हुए नजर आए . चौथे दृश्य में
कुंभकरण वध दिखाया गया .इससे पहले परंपरा का निर्वहन करते हुए मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर और समिति के सदस्यों द्वारा आरती करके लीला का प्रारंभ किया गया अध्यक्ष सोनू राय ने आए हुए अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रभु श्री राम के नाम मात्र से ही पत्थर समुद्र में नही डूबी तो राम का नाम लेने से मनुष्य की जीवन की नैया कैसे डूबेगी इसलिए राम मैं अपनी आस्था बनाए रखें प्रभु श्री राम सबका भला करेंगे. संरक्षक मंडल के हकीम प्रसाद ने कहा कल विजयादशमी के दिन रावण के पुतला का दहन होगा आप सभी शहर वासियों का इसमें आमंत्रण है अधिक से अधिक संख्या में आकर बुराई पर अच्छाई की जीत का दृश्य देखे. उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि रावण दहन की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है जिसके लिए हमने प्रशासनिक अधिकारियों से भी बात कर ली है और कल प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे और व्यवस्था पूरी तरीके से दुरुस्त होगी .सचिव शंभू नाथ प्रसाद ने कहा कि समिति के सभी सदस्यों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का प्रयास सराहनीय है. इस वर्ष की रामलीला को सफल बनाने के लिए उन्होंने अपनी समिति के सदस्यों के अलावा नगर वासियों का बहुत-बहुत धन्यवाद दिया, मुख्य अतिथियों में डॉ विकास सिंह सर्जन , सरोज सिंह उपमेयर, अंजनी तिवारी ,मुन्ना सिंह, चंद्रभानु गुप्ता, रोटी बैंक के सदस्य के अलावा समिति के सदस्य मौजूद थे, विजय भारती ,गौतम उर्फ़ राजा, शत्रुघ्न प्रसाद, मदन प्रसाद शंभू नाथ केसरी संरक्षक मंडल में हकीम प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद, मंच संचालन दिलीप गुप्ता ने किया। संस्था की सारी क्रियाकलापों की जानकारी पंकज प्रभाकर ने दी।

Related posts

बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला, कहा- अपहरण को हटा दें तो आज नीतीश सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति वैसी ही है जैसी लालू यादव के समय थी।

rktvnews

आरा नगर रामलीला समिति का कार्य वितरण समारोह स्थानीय संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में संपन्न।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक।

rktvnews

चतरा:शत प्रतिशत मतदान के लिए जिले भर में देर रात तक हो रहा है रात्रि चौपाल का आयोजन।

rktvnews

भारत नई दिल्ली में पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे विश्व स्वास्थ्य संगठन वैश्विक शिखर सम्मेलन की सह-मेजबानी करेगा।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:ग्राम सम्पति (Gram Sampati) पोर्टल — योजनाओं की पारदर्शिता तथा जनसंपर्क हेतु नया डिजिटल पटल।

rktvnews

Leave a Comment