RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीयशुभकामना

प्रधानमंत्री ने देश की विरासत को संरक्षित करने के बेहतरीन प्रयास की सराहना की।

RKTV NEWS/नयी दिल्ली,25 मार्च। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश की विरासत को संरक्षित करने के बेहतरीन प्रयास की सराहना की है। श्री मोदी ने कहा कि हम देश की विरासत को संजोने और संवारने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
श्री मोदी ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के ट्वीट्स की एक श्रृंखला के जबाव में यह प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें केंद्र ने सूचित किया कि केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आईजीएनसीए परिसर में वैदिक विरासत पोर्टल और कला वैभव (वर्चुअल संग्रहालय) का उद्घाटन किया है।
आईजीएनसीए दिल्ली ने यह भी बताया है कि वैदिक विरासत पोर्टल हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में तैयार किया गया है। इसमें 18 हजार से अधिक वैदिक मंत्रों के ऑडियो और विजुअल उपलब्ध हैं।
केंद्र में हुए इस विकास के बारे में आईजीएनसीए दिल्ली द्वारा ट्वीट्स की एक श्रृंखला का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा;
“बेहतरीन प्रयास! देश की विरासत को संजोने और संवारने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।”

Related posts

देहरादून: मुख्यमंत्री ने विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों को किया सम्मानित।

rktvnews

रामगढ़ :जेएसएलपीएस द्वारा रोजगार मेला का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:आरा सांसद सुदामा प्रसाद का विद्यार्थी परिषद ने किया पुतला दहन।

rktvnews

गढ़वा:जल जीवन मिशन को गति देने के लिए प्रशासन सक्रिय: समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश

rktvnews

बिहार:भोजपुर: लल्लु साह एंड सन्स ज्वेलर्स,द्वारा पूजन समाग्री 251 छठव्रतियों में वितरित।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:अनाबद्ध निधि, डीएमएफटी, नीति आयोग फंड, एमपी- एमएलए लैड, सीएसआर फण्ड से संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक; योजनाओं के घरालत पर प्रभावी क्रियान्वयन पर बल।

rktvnews

Leave a Comment