
आरा/भोजपुर 24 सितंबर। जिले के प्रसिद्ध सर्जन व कंचन शल्य निकेतन के निदेशक डॉ पी.सिंह ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत बेहतर सेवा प्रदान करने वाले सूचीबद्ध निजी अस्पताल के आरोग्य मित्रों के आयोजित सम्मान समारोह में कंचन शल्य निकेतन द्वारा उक्त योजना में बेहतर सेवा के लिए आरोग्य मित्र अमित कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता जाहिर की है।
इस अवसर पर कंचन शल्य निकेतन के निदेशक डॉ पी सिंह ने बताया की 5 वर्षों पहले संचालित की गई आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कंचन शल्य निकेतन में हजारों लाभुकों का बेहतर सेवा प्रदान कर इलाज किया गया है।

ज्ञातव हो की शनिवार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 5 वर्ष पूरे होने पर जिले के समाहरणालय सभागार में एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा द्वारा उक्त योजना को गति देने वाले सरकारी एवं निजी अस्पतालों के अलावा जीविका समूह के चयनित आरोग्य मित्र व कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया है।
