RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:मां आदरणीय देवी मंदिर में पूजा के लिए उमड़ती रही भीड़,सजावट अंतिम चरण में।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 अक्टूबर ।शारदीय नवरात्रि के छठे दिन छठे स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। अधिष्ठात्री मां आरण्य देवी के दरबार में मंगलवार सुबह से ही श्रद्धालु-भक्तों ने भक्तिभाव से माता का पूजन कर प्रसाद चढ़ाया और देर शाम तक चलता रहा । शाम चार बजे से मंदिर परिसर में दीप जलाने के लिए महिला-पुरुष भक्तों की भीड़ उमडी रही। यह सिलसिला संध्या 8 बजे तक चलता रहा।
दीप जलाने के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने में मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्य एवं स्टाफ काफी सक्रिय दिखे। वही दंडाधिकारी की मौजूदगी में महिला-पुरुष पुलिस कर्मी सक्रीय दिखे। मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि षष्ठी तिथि की रात्रि माता का भव्य श्रृंगार होगा जिसमें कोलकाता के प्रसिद्ध फुल-श्रृंगार कारीगरों की टीम जुट गई है। श्रृंगार में देशी-विदेशी फूलों का उपयोग किया जाएगा। सप्तमी तिथि (बुधवार) की मंगला आरती के बाद माता का भव्य श्रृंगार भक्तों को दीदार करने का मौका मिलेगा।
इस अवसर पर सचिव अरविंद कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष सरवन जलान, रंगनाथ मिश्र, संजय मिश्रा, नवीन प्रकाश, गजेन्द्र सिंह, ई. जितु सिंह, नवरात्रि पूजा संचालन समिति के संतोष कुमार सिंह, अशोक सिंह, अभिषेक मिश्रा उर्फ गोलू मिश्रा, विकास कुमार पांडेय एवं रिशु कुमार उर्फ सोनू आदि मौजूद रहें।

Related posts

बागपत:जिला कारागार बागपत का निरीक्षण।

rktvnews

बलिया के प्रख्यात साहित्यकार डॉ आदित्य कुमार अंशु का नेपाल में होगा सम्मान!

rktvnews

कोहबर से आगे : भोजपुरी दृश्य-संस्कृति

rktvnews

शानदार ऑफर्स के साथ शगुन कलेक्शन इस धनतेरस को बनाएगा खास।

rktvnews

भोजपुर:मोटेशन में लंबित मामलों को अविलंब निस्पादित किया जाय:जिलाधिकारी

rktvnews

किसान सभा के 90 साल और उसका शानदार सफर।

rktvnews

Leave a Comment