RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

आरा के पुलिस लाइन में स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 मार्च। आज बिहार स्थापना दिवस समारोह के क्रम में ,तीसरे एवं अंतिम दिन पर पुलिस अधीक्षक भोजपुर के विशेष अनुरोध पर न्यू पुलिस लाइन, भोजपुर आरा में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जहां पुलिसकर्मियों के अलावा सामान्य जनता को भी स्वास्थ्य जांच तथा स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए ।इस शिविर का उद्घाटन एवं मुख्य चिकित्सक डॉक्टर के एन सिन्हा ने किया। डॉक्टर सिन्हा ने करीब 20 पुलिसकर्मियों एवं 15 आम जनता की चिकित्सीय जांच की एवं उन्हें जांच उपरांत निशुल्क दवा का भी वितरण किया गया। शिविर में कई महिला पुरुषकर्मियों ने भी स्वास्थ्य लाभ जांच एवं सलाह से फायदा उठाया। इस शिविर में सदर अस्पताल भोजपुर से एक एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई थी ,जिसमें सारे मेडिकल उपकरण एवं दवा तथा इमरजेंसी सुविधा भी उपलब्ध थी। शिविर में विशेष रूप से सार्जेंट प्रीति, पुलिसकर्मी दिनेश जी ,कंपाउंडर प्रदीप कुमार ने विशेष सहयोग किया।
विदित हो कि न्यू पुलिस लाइन में इसके पहले भी तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के अनुरोध पर डॉक्टर कें एन सिन्हा के द्वारा कई बार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर पुलिसकर्मियों एवं जनता को स्वास्थ्य लाभ दिया गया था। आगे भी इस तरह का आयोजन होता रहेगा।

Related posts

सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स की वार्षिक मानसून सेल शुरू।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 20 फरवरी 26

rktvnews

भोजपुर:अंजनी सिंह, रंगमंच से शुरू तबला वादन अब भोजपुरी संगीत जगत में विदेश तक मचा रहे धमाल।

rktvnews

अवैध अफीम की खेती के विनष्टीकरण तथा निषिद्ध मादक पदार्थों को रोकने हेतु की गई कार्रवाई की हुई समीक्षा।

rktvnews

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से उप विकास आयुक्त ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

झारखंड में विदेशी निवेश के उद्देश्य से स्पेन और स्वीडन यात्रा पर गए प्रतिनिधिमंडल में शामिल वरीय पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर निवेश से संबंधित जानकारी की साझा।

rktvnews

Leave a Comment