RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बड़हरा को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करे नितीश सरकार-शिवप्रकाश रंजन, अगिआंव विधायक

बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान में शामिल हुए विधायक शिव प्रकाश रंजन।

आम जनों से आग्रह कर किया कोष संग्रह।

आरवाईए का बाढ़ राहत कोष अभियान अगिआंव बाजार, नारायणपुर बाजार,आरा शहर में चला।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)07 अक्टूबर। आरवाईए के बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान में शामिल हो बाढ़ प्रभावितों के लिए आम जनता से राहत संग्रह के दौरान माले अगियावं विधायक शिव प्रकाश रंजन ने राज्य सरकार से बड़हरा को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग करते हुए कहा की बाढ़ प्रभावितों को लिए बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में हर 1 किलोमीटर की दूरी पर पर्याप्त संख्या में सरकारी नाव की व्यवस्था करनी चाहिए। साथ ही प्रभावितों की सेवार्थ समुचित रूप में
सामुदायिक किचन, मेडिकल की व्यवस्था बड़हरा क्षेत्र में की जानी चाहिए जिससे वास्तविक रूप से उन प्रभावितों को लिए कुछ किया जा सकें।
बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान ने विधायक शिव प्रकाश रंजन के साथ आरवाईए राज्य सचिव व अगिआंव जिला अध्यक्ष निरंजन केशरी,जिला सह सचिव अखिलेश कुमार,बबलू गुप्ता,राजेश गुप्ता, आइसा नेता राहुल यादव,नीतीश यादव,नमी पासवान, सहित अन्य शामिल थे।

Related posts

रायपुर : पीएम जनमन आवास योजना से जगदीश बैगा के पक्के घर का सपना हुआ साकार।

rktvnews

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के एक वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की

rktvnews

शिक्षकों के सहभाग से ही भारत बनेगा विश्व गुरु- प्रो० सच्चिदानंद जोशी

rktvnews

आरबीआई ने सिक्किम में 8वीं राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की।

rktvnews

नववर्ष पर नई उम्मीद: नमामि गंगे मिशन ने निरंजना नदी के कायाकल्प की ओर बढ़ाया अगला कदम।

rktvnews

चतरा:हंटरगंज प्रखंड में उपायुक्त ने किया योजनाओं का व्यापक निरीक्षण, पारदर्शिता और गति पर विशेष बल।

rktvnews

Leave a Comment