RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

रामनवमी में शांति और विधि व्यवस्था को ले भोजपुर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से बैठक आयोजित की।

रामनवमी पर्व पर शांति एवं विधि व्यवस्था कायम हेतु सामाजिक सद्भाव भंग करने,सामाजिक विद्वेष करने वाले असामाजिक तत्व एवं उपद्रवीयों पर रहेगी जिला प्रशासन की पैनी नजर।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,24 मार्च।रामनवमी पर्व को ध्यान में रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आरा के समाहरणालय स्थित सभागार में जिला शांति समिति के सदस्यों के साथ जिला पदाधिकारी -सह- जिला दंडाधिकारी, भोजपुर एवं पुलिस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा संयुक्त रूप से बैठक की गई।
शांति समिति के सदस्यों द्वारा एक-एक कर अपनी मांगों को जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा गया।जिला पदाधिकारी, भोजपुर ने शांति समिति के सदस्यों को बताया कि जिले में रामनवमी पर्व के शुभ अवसर पर हर हाल में शांति -व्यवस्था एवं विधि -व्यवस्था कायम रहेगी। अफवाह फैलाने वाले, सामाजिक सद्भाव भंग करने वाले, सामाजिक विद्वेष पैदा करने वाले असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों पर पुलिस के द्वारा पैनी नजर रखी जायेगी तथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस हेतु जिला पदाधिकारी-सह- जिला दंडाधिकारी, भोजपुर एवं पुलिस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति संयुक्त रूप से की जा रही है। सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे रामनवमी पर्व में बिना लाइसेंस के एक भी जुलूस नहीं निकलने देंगे। लाइसेंस निर्गत करने के पूर्व रूट का सत्यापन स्वयं संयुक्त रूप से करने के बाद ही अनुमंडल पदाधिकारी इसकी अनुमति देंगे। उक्त शांति व्यवस्था को बनाए रखने हेतु जिला में एक नियंत्रण कक्ष की भी स्थापना की जाएगी एवं जुलूस के पीछे एंबुलेंस एवं आवश्यक दवाओं की भी व्यवस्था रखी जाएगी।
बैठक में नगर आयुक्त, भोजपुर, अपर समाहर्ता, भोजपुर,अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर,पीरो एवं जगदीशपुर सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ जिला शांति समिति के प्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:भविष्य की विद्युत जरूरतों के दृष्टिगत अरुणाचल प्रदेश से 252 मेगावाट बिजली लेने का समझौता।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज में ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित,75% क्लास में उपस्थित अनिवार्य:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

प्रधानमंत्री ने छठे अंतर्राष्ट्रीय आपदा-रोधी अवसंरचना (आईसीडीआरआई) सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

गोड्डा के कांग्रेस उम्मीदवार के भाई इंस्पेक्टर दिलीप यादव के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने बैठक में दिए निर्देश: योजनाओं से पात्र व्यक्ति वंचित न हों एवं अपात्र लाभार्थी न बनें।

rktvnews

पहला प्‍यार <1% चांस: जिन्‍दगी में अचानक आया एक मोड़ मुरली को मुश्किल वक्‍त में दिखाएगा आशा की किरण!

rktvnews

Leave a Comment