RK TV News
खबरें
Breaking Newsअभिव्यक्ति

वाराणसी:किसी भी धर्म, सम्प्रदाय के आस्था के केन्द्र बिन्दु मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च में अतिक्रमण ठीक नहीं:इंद्रजीत तिवारी निर्भीक

RKTV NEWS/वाराणसी (उत्तर प्रदेश)05 अक्टूबर।सनातन – हिन्दू धर्मावलंबियों के मंदिर में सांई बाबा का मंदिर या सांई बाबा के मंदिर में सनातन धर्म के देवी – देवताओं की प्रतिमा सरासर ग़लत है ।इस पर रोक लगाना चाहिए और हमलोगों के प्राचीन वेदों, पुराणों, उपनिषदों के खिलाफ है। सनातन रक्षक दल के अध्यक्ष -अजय शर्मा ने काशी में सांई बाबा के मंदिर और सनातन धर्म के मंदिर से साईं बाबा के मंदिर से कहीं अन्यत्र स्थापित करने की पहल किया है।उस पर शासन- प्रशासन न्याय संगत पहल करें। अजय शर्मा को गिरफ्तार करके उनकी आवाज को दबाने का प्रयास सरासर ग़लत है।इस पर भारत सरकार और समस्त भारत वर्ष के विभिन्न प्रदेशों के शासन – प्रशासन से जुड़े जिम्मेदार लोगों को गम्भीरता पूर्वक विचार करने की अत्यन्त आवश्यकता है। जिससे सनातन धर्मावलंबियों की सदभावनाए आहत ना हो। उक्त उदगार वाराणसी में सर्वदलीय गौ रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने व्यक्त करते हुए शासन – प्रशासन से आग्रह किया कि यथा शीघ्र अजय शर्मा को रिहा किया जाय। उनके ऊपर लगाए मुकदमों की धाराओं को वापस लिया जाय।

Related posts

भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान बस पड़ाव,आरा 30 अप्रैल को आयोजित करेगा बाबा ज्योति स्वरूप की श्रद्धांजलि सभा।

rktvnews

सारण:अनुकम्पा के आधार पर कुल-08 आश्रितों को जन वितरण प्रणाली दुकान की अनुज्ञप्ति देने के प्रस्ताव को जिलाधिकारी ने किया अनुमोदित।

rktvnews

भारतीय नौसेना को स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट ‘दूनागिरी’ सौंपा गया- युद्धपोत निर्माण में आत्मनिर्भरता को एक बड़ा प्रोत्साहन।

rktvnews

भोजपुर:श्याम स्टील ने किया डीलर सह इंजीनियर होली मिलन समारोह का आयोजन।

rktvnews

झारखंड:रांची:इरफान अंसारी के बयान पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खामोश क्यों?

rktvnews

राष्ट्रपति ने 37वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment