RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

डॉ सत्यवान सौरभ और प्रियंका सौरभ प्रेस क्लब द्वारा सम्मानित।

‘स्वतंत्र पत्रकारिता और उत्कृष्ट साहित्य लेखन के लिए महात्मा गांधी पुरस्कार’।

देवबंद प्रेस क्लब ने सहारनपुर में 2 अक्टूबर 2024 पुरस्कार वितरित किए।

देवबंद/सहारनपुर 05 अक्टूबर।उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब ने विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को उनके योगदान के लिए अपने वार्षिक पुरस्कार प्रदान किए। इस वर्ष के पुरस्कार विजेताओं में डॉ. सत्यवान सौरभ और प्रियंका सौरभ को स्वतंत्र लेखन और साहित्य एवं संस्कृति में उनके योगदान के लिए महात्मा गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष मुमताज़ अहमद ने कहा कि, “पत्रकारिता का काम आसान नहीं है। खासकर महिलाओं के लिए, बावजूद इसके प्रियंका सौरभ जी इन परिस्थितियों में भी स्वतंत्र लेखन के जरिये देशभर में दूसरों के लिए प्रेरणा बनी हैं।” वरिष्ठ पत्रकार ओमवीर सिंह ने कहा, “सौरभ दम्पति द्वारा समाज हित के लिए स्वतंत्र पत्रकारिता को चुनना, बहुत बड़ी बात है। संघर्ष और सक्रियता के दम पर दोनों ने देशभर में अपनी पहचान बनाई है।” पुरस्कार के तहत इनामी राशि, प्रशस्ति पत्र और एक विशिष्ट हस्तकला कृति प्रदान की गई।
विदित रहे कि डॉ. सत्यवान सौरभ और प्रियंका सौरभ लंबे समय से स्वतंत्र पत्रकारिता और साहित्य सेवा को समर्पित हैं। दोनों की विभिन्न विधाओं में दस पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और कई प्रकाशनधीन हैं। यही नहीं, ये दश विदेश के हजारों हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भाषाओं के अखबारों और पत्रिकाओं के लिए नियमित तौर पर संपादकीय लेखन करते हैं। इनकी इस विशेष उपलब्धि के लिए क्षेत्र के साहित्य और पत्रकारिता प्रेमियों के साथ-साथ आमजनों ने बधाई दी है।

Related posts

आरईसी लिमिटेड बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को 3,045 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

rktvnews

राज्यपाल:राज्यपाल ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सम्मेलन में भाग लिया भारत ने जीरो का ज्ञान दिया तब दुनिया को गिनती आई :राज्यपाल

rktvnews

राजेंद्र स्टेडियम छपरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह-2023 के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह के पूर्वाभ्यास का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

गढ़वा:मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 की उपायुक्त ने की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश।

rktvnews

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप: मैच के आठवें दिन इकौना और धवरी की टीम बनी विजेता।

rktvnews

दरभंगा:जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु पदाधिकारीयों के साथ की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment