RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: सीनियर सिटीजन ने गांधी जी को अर्पित की श्रद्धांजलि,वृद्धों का किया सम्मान।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)02 अक्टूबर।सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के बैनर तले आज 2 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं वरिष्ठ नागरिक दिवस एक साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांधीवाद की व्यापकता विषय पर एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि आज गांधीवाद की व्यापकता समाज में कूट-कूट कर भरा हुआ है।विश्व के सभी देशों में गांधीवाद को सराहा जा रहा है जबकि हमारे देश में गांधी जी को उचित सम्मान नहीं मिल पा रहा है। संगठन के महामंत्री डॉ दिवाकर पांडे ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए बताया की विश्व के रंग मंच पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोध करना शुरू कर दिया हैं।संगठन के संरक्षक डॉक्टर कमला कुमारी एवं राघव प्रसाद सिंह ने कहा कि आज गांधी जी के आदर्शों पर चलकर ही हम देश को आगे बढ़ा सकते हैं।संगोष्ठी को संबोधित करने वाले में कंचन प्रभाव सिंह ,डॉक्टर रेनू मिश्रा, अशोक मिश्रा ,रवींद्रनाथ सिंह, डॉक्टर भानु प्रताप, गोवर्धन सिंह, अमरदेव चौबे, हीरामणि यादव,त्रिलोकी सिंह, नथुनी पांडे आदि प्रमुख थे।संगोष्ठी समापन के बाद कंचन प्रभा सिंह एवं नोनू बाबू झा को सम्मानित किया गया अंत में राष्ट्रगान के साथ संगोष्ठी की समाप्ति की घोषणा की गई।

Related posts

भोजपुर:लोजपा रामविलास भोजपुर अंतर्गत बिहिया में छठ वर्तियो को कलसूप, नारियल,फल वितरण किया गया।

rktvnews

व्यंग्य:नयी राजमाता का राज्याभिषेक और गांधी की माफ़ी🤪

rktvnews

उमरिया:खुशियों की दास्तां :प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना से कान्हा पटेल को मिली 25 हजार की प्रोत्साहन राशि।

rktvnews

भोजपुर:नोट्रे डेम हाई हाई स्कूल में एक दिवसीय शतरंज प्रशिक्षण शिविर सफलता पूर्वक संपन्न।

rktvnews

नूतन मंगल वर्ष पर की गई मंगल कामना।

rktvnews

भोजपुर:संगीत सेवा के लिए गुरु बक्शी विकास प्रधान सचिव डॉ.एन.विजया लक्ष्मी हाथों हुए सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment