RK TV News
खबरें
Breaking News

रांची:जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) की नई कार्यकारिणी समिति का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।

जीतो के नवनिर्वाचित पदाधिकारी

टीम की ताकत प्रत्येक व्यक्तिगत सदस्य है प्रत्येक सदस्य की ताकत टीम है।

राँची/झारखंड(डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)30 सितंबर।रविवार 29 सितंबर को दिगंबर जैन भवन में जीतो जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन द्वारा 2024 – 26 के लिए नई टीम का गठन किया गया।
एक समूह तब टीम के सदस्य बन जाता है जब प्रत्येक सदस्य अपने बारे में और अपने योगदान के बारे में इतना आश्वस्त होता है कि वह दूसरों के कौशल की प्रशंसा कर सके।”

जीतो की नवनिर्वाचित महिला पदाधिकारी

2022-24 के जीतो कार्यकारिणी समिति के द्वारा इस नई टीम को चयनित किया गया।
विगत कार्यकाल के अध्यक्ष गौतम जैन, उपाध्यक्ष राजकुमार रामपुरिया, विशाल जैन मुख्य सचिव, अनंत जैन, युवा शाखा के अध्यक्ष, देवेश जैन, सचिव ऋषभ जैन एवं महिला शाखा की डायरेक्टर इन चार्ज- पायल सेठी,अध्यक्ष प्रियंका पाटनी ,मुख्य सचिव सरोज पांड्या के द्वारा इस नई टीम का चयन किया गया।

जीतो के नवनिर्वाचित युवा पदाधिकारी

2024-26 के जीतो नई कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष विशाल जैन, उपाध्यक्ष राजकुमार रामपुरिया, अजय छाबडा, मुख्य सचिव, सर्वेश गोधा , सचिव, विनय नाहटा एवं हर्षवर्धन जैन, कोषाध्यक्ष, अर्पित जैन, मोहित जैन, प्रतीक जैन पांडया बने। युवा शाखा के डायरेक्टर इंचार्ज देवेश जैन, अध्यक्ष नितेश जैन, उपाध्यक्ष निपुण जैन एवं वैभव जैन, मुख्य सचिव श्रेय जैन, सचेत सार्थक सेठी एवं सुमिल जैन, कोषाध्यक्ष अंकित लुहाड़िया, महिला अध्यक्ष की डायरेक्टर इंचार्ज प्रियंका जैन, अध्यक्ष सरोज जैन, उपाध्यक्ष पायल गोधा एवं विनीता सेठी, मुख्य सचिव एकता बड़जात्या, कोषाध्यक्ष आशिका अजमेरा एवं स्नेहा सेठी, सचिव शुभिका पाटनी एवं मनीषा जैन ने शपथ ग्रहण किया।

जीतो के निवर्तमान पदाधिकारी

व्यक्तिगत रूप से हम एक बूंद हैं साथ में हम एक महासागर।

जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) को इस मुकाम पर पहुंचने के लिए सभी सदस्यों के सम्मिलित मेहनत का योगदान रहा।
समिति की नई गठन के बाद सदस्यों को पिछले दो वर्षों में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए अवार्ड से सम्मानित किया गया ।

Related posts

एकोब्रह्म विश्वरूपम्! :मोहन धनराज

rktvnews

जिला समन्वय समिति की बैठक में जिला पदाधिकारी ने दिए कई निर्देश, खंनुआ नाले पर अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी!टास्क फ्लो ऐप को लांच किया गया।

rktvnews

भोजपुर:नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति तथा भूमि उपलब्धता की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई, दो बाल श्रमिकों को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

बागपत:मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना अंतर्गत स्पॉन्सरशिप एवं फास्टर केयर अप्रूवल कमेटी के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

मुख्यमंत्री से मिला यादव समाज का प्रतिनिधिमंडल श्रीकृष्ण बोर्ड का होगा गठन – सेना में हो अहीर रेजिमेंट का गठन।

rktvnews

Leave a Comment