RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बीएसएस कॉलेज बचरी के स्वयंसेवकों ने चलाया जनजागरूकता अभियान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 26 सितंबर। बुधवार को ब्रह्मर्षि सहजानंद सरस्वती महाविद्यालय बचरी पीरो के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा चरपोखरी प्रखंड के मलउर गांव में आयोजित सात दिवसीय साप्ताहिक कैंप के तीसरे दिन राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा टोली बनाकर गांव में डोर टू डोर मुहिम चलाकर गंदी बस्तियों में जाकर एचआईवी एड्स ,फाइलेरिया, एवं स्वच्छता हेतू जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर पर्चा के माध्यम से लोगों को एचआईवी एड्स जैसे संक्रामक रोगों से बचाव एवं फाइलेरिया रोग से बचाव हेतु फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाकर आवश्यक जानकारी दिए। वहीं स्वयंसेवकों ने स्वच्छता से होने वाले लाभ एवं स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में स्वच्छता को प्रमुख स्थान देने के बारे में भी जानकारी दी ।साथ हीं लोगों को जनसंख्या नियंत्रण करने के लिए प्रोत्साहित किए छोटा परिवार सुखी परिवार के नारों के साथ लोगों का ध्यान जनसंख्या नियंत्रण की ओर आकृष्ट कराया।
उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ०वेंकटेश चौधरी, सह कार्यक्रम पदाधिकारी अभिषेक राय,राहुल राय वरिष्ठ स्वयंसेवक नीरज पांडे, रामानुज पांडेय,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: आरा में 03 अगस्त को मो.रफी की स्मृति में संगीत संध्या का होगा आयोजन,की गई बैठक।

rktvnews

“द्वंद” एक मानसिक उलझन की व्याख्या कवियत्री शालिनी के शब्दों में।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : विशेष रिपोर्ट, संजय पराते: जब स्कूली रसोईये को पुलिस ने बनाया ईनामी माओवादी और मारा मुठभेड़ में।

rktvnews

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल के द्वारा नगर भवन बक्सर में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ किया गया।

rktvnews

जिला पदाधिकारी नवादा के निर्देश के आलोक में उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता ने जनता दरबार में सुनी फरियाद।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप ने आगामी लोक सभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर किया समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment