RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : दशहरा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित।

शाहपुर में शांति समिति की बैठक

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 सितम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर और बहोरनपुर थाना परिसर में दशहरा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में पदाधिकारियों ने आपसी सद्भाव, भाईचारा और सौहार्द के वातावरण मे दशहरा पूजा मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत और बहोरनपुर थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी तथा किसी तरह का सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों तथा पूजा समिति के सदस्यों ने अपनी बातों एवं समस्याओं को रखा।

बहोरनपुर थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक

बैठक मे आरओ रशिम सागर, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत, बहोरनपुर थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह, बहोरनपुर की पीएसआई ममता कुमारी, पूर्व मुख्य पार्षद विजय सिंह, कृष्ण कुमार, नगर भाजपा अध्यक्ष अंकित पांडे, प्रखंड जदयू अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, बंटी पांडे, पार्षद मनोज पासवान, संजय चतुर्वेदी, भाजपा नेता भरत तिवारी बिरजू, मैनेजर राय, धीरेन्द्र राय, सुरेश ठाकुर, बबन साह, राधेश्याम पासवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष ने लंदन में प्रवासी राजस्थानी संगठन को किया संबोधित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर बिहार के राजगीर में पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 के शुभारंभ पर शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला खेल पदाधिकारी सह जिला नजारत उप समाहर्ता द्वारा सुनी गई जनता दरबार के माध्यम से आए हुए आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

स्कूटी पाकर खिल उठे दिव्यांगों के चेहरे।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने राज्य एवं देशवासियों को महावीर जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं

rktvnews

Leave a Comment