RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल: युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना जरूरी : डीसी मोनिका गुप्ता

अधिकारियों की बैठक लेती डीसी मोनिका गुप्ता।

नार्को कोर्डिनेशन की जिला स्तरीय बैठक आयोजित।

स्कूल व कॉलेजों में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाए

युवाओं को खेल प्रतियोगिताओं के साथ जोड़े रखें

RKTV NEWS/ नारनौल(हरियाणा )25 सितंबर। युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में इस बुराई के खिलाफ छेड़े गए अभियान के साथ-साथ युवाओं में जागरूकता लाना भी जरूरी है। जिला प्रशासन इसी मॉडल पर कार्य कर रहा है। यह बात उपयुक्त मोनिका गुप्ता ने आज लघु सचिवालय में आयोजित नार्को कोर्डिनेशन की जिला स्तरीय बैठक में कही।
डीसी ने बताया कि ड्रग कंट्रोलर लगातार दवाई की दुकानों पर भी चेकिंग करें। अगर कहीं भी नियमों की अवहेलना मिलती है तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने के लिए शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों के साथ नियमित बैठकें करें। सभी स्कूल व कॉलेजों में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाए। युवाओं को खेल प्रतियोगिताओं के साथ जोड़े रखें।
इस अभियान की सफलता के लिए उन्होंने नागरिक एवं पुलिस प्रशासन तथा स्वास्थ्य, समाज कल्याण और शिक्षा विभागों के समन्वित प्रयासों पर जोर दिया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने बताया कि नशामुक्ति के लिए गांव स्तर तक प्रयास किए जा रहे हैं। गांवों से नशा खोरी में लगे नागरिकों के बारे में इनपुट लिए जा रहे हैं। पुलिस विभाग के अधिकारी युवाओं को खेलों के साथ जोड़े हुए हैं। राजस्थान के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करके बार्डर पर भी चौकसी की जा रही है।
इसके अलावा उपायुक्त ने जिला में चिन्हित अपराधों को लेकर भी अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि चिन्हित अपराधों के मामले में केस की अच्छी तरह से स्टडी करके बेहतर तरीके से कोर्ट में पैरवी की जाए। ऐसे मामलों में जल्द से जल्द न्याय दिलाने के प्रयास होने चाहिए।
इस बैठक में पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा, जेल अधीक्षक संजय बांगड़, जिला न्यायवादी रमणीक यादव व जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

गोपालगंज:भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें किया गया नमन।

rktvnews

आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, जय मीनेश आदिवासी विश्वविद्यालय की सौगात के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार – समाज के लोगों ने नाच-गाकर जाहिर की खुशी

rktvnews

आत्मनिर्भरता से युवा बढ़ रहे है लगातार आगे: जीवन कुमार

rktvnews

नई दिल्ली:भारत जोड़ने की पहल: भागवत के संदेश को MRM ने बताया राष्ट्रीय एकता का आधार।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवंबर में आयोजित होने वाले 6वें वैश्विक आपदा प्रबन्धन सम्मेलन के सम्बन्ध में मीडिया से बात की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 02 मई 25

rktvnews

Leave a Comment