RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर मे पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनी।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 सितम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय मे वरिष्ठ भाजपा नेता शम्भू शरण मिश्र की अध्यक्षता में पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती आयोजित की गई। जयंती समारोह की शुरुआत में उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने स्व पं दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने स्व पं दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श एवं मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेते हुए भाजपा को सुदृढ़ बनाने का निर्णय लिया। बैठक में सर्वसम्मति से सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का फैसला लिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता शम्भू शरण मिश्र, विश्वंभर उपाध्याय, मंगलाचरण तिवारी, राजेंद्र प्रसाद, कुलभूषण श्रीवास्तव, तुषार कांत त्रिपाठी, गणेश सिंह, रामदास यादव, अशोक राय, मोहन राम, मोहन तिवारी, भालचंद्र सिंह, हरेराम सिंह, त्रिभुवन सिंह, दिनेश मिश्र, शिव शंकर सिंह, विंध्याचल जायसवाल, अंकित पांडे, धर्मेंद्र गुप्ता, अशोक कुमार मिश्र, प्रीतम सिंह, ठाकुर दयाल राम आदि उपस्थित थे। समारोह का संचालन दिनेश मिश्र ने किया। आगंतुकों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन गणेश सिंह ने किया।

Related posts

उत्तराखण्ड : राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के नवनियुक्त अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियोजन पत्र!कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का भी किया उद्घाटन व शिलान्यास।

rktvnews

गोपालगंज:उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा थावे दुर्गा मंदिर एव ट्रामा सेंटर झाझवा, सिधवलिया का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया गया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 22 जून 24

rktvnews

झारखंड:कांग्रेस-झामुमो-आरजेडी ने रांची को कराची बना दिया : डॉ. मोहन यादव

rktvnews

Leave a Comment