RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

इंटर परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने की आत्महत्या,लिखा- जिससे सेटिंग की उसने धोखा दिया।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,23 मार्च।शेखपुरा में इंटरमीडिएट परीक्षा में पास नहीं होने से परेशान एक छात्र ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली. जिसके पास से एक सुसाइड लेटर भी मिला है. वहीं, आत्महत्या की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. मामले के बारे में बताते हुए मृतक छात्र के पिता ने बताया कि छात्र राहुल ने परीक्षा में पास होने के लिए चंदन नाम के एक युवक को 27 हजार रुपये दिये थे। पुलिस को मिले सुसाइड लेटर में छात्र ने लिखा है कि परीक्षा में नंबर बढ़ाने के लिए 40 हजार में सेटिंग हुई थी. इसके लिए 27 हजार रुपये दे भी दिए थे, लेकिन जिसने रुपये लिए उसने धोखा दे दिया और नंबर नहीं बढ़ें. वह परीक्षा में फेल हो गया, इसलिए आत्महत्या कर रहा है. छात्र ने अपनी मौत का जिम्मेदार चंदन नाम के एक युवक को बताया है. ये चंदन वो ही युवक है जिसे छात्र ने परीक्षा में पास करवाने के लिए रुपये दिए थे।

Related posts

कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अशोक राम ने पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

गढ़वा : रंका मोड़, फेस स्किल सेंटर गढ़वा में विशेष प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री 16 फरवरी को दिल्ली के मेजर ध्यान चंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आदि महोत्सव का उद्घाटन करेंगे

rktvnews

चतरा:कृषि एवं संबद्ध विभागों की समन्वय बैठक संपन्न।

rktvnews

काशी साहित्य संस्थान ,वाराणसी द्वारा सम्मानित किए गए कवि अरुण दिव्यांश।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देश पर भूमि अधिग्रहण की समस्या के निराकरण एवं मुआवजा राशि भुगतान हेतु विशेष कैंप का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment