RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : नीतीश सरकार मे अपराध का ग्राफ हुआ कम : श्रीभगवान सिंह

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 22 सितम्बर। नीतीश सरकार में अपराध का ग्राफ कम हुआ है। लालू प्रसाद तथा राबङी सरकार में सरेआम राह चलते लोग अपराधियों के गोली का शिकार हो जाते थे। बिहार की नीतीश कुमार की सरकार में विकास चारों तरफ दिखाई पङ रहा है। आज दबे-कुचले लोग स्वतंत्र रूप से जीवन जी रहे है। नीतीश सरकार में 23 तरह की योजनायें लोगों के बीच चलाई जा रही हैं। इस सरकार में विकास की गंगा बह रही है। उक्त बातें पूर्व मंत्री तथा एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा। श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के एमएलसी बनाने पर कार्यकर्ताओं ने नागरिक अभिनंदन कर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। अभिनंदन समारोह में कुशवाहा समाज ने बढ चढ कर भगीदारी की।। नागरिक अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता शाहपुर प्रखंड जदयू अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता तथा संचालन अनूप पटेल ने किया। सभा को संबोधित करनेवालो में जदयू के प्रदेश नेता झूलन गोंड, जदयू नेता भूटेली महतो, डा प्रमोद कुमार, श्याम सुंदर कुशवाहा, बडक कुशवाहा, लोहा महतो, जदयू नेत्री पुष्पा कुशवाहा, रेयाज अंसारी, शंकर दयाल महतो, पूर्व मुख्य पार्षद विजय सिंह, कृष्ण कुमार, ठाकुर प्रसाद सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया प्रखंड के मुसाचक पंचायत में जिला प्रशासन द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने तारा मंडल भवन का किया निरीक्षण, शेष कार्य शीघ्र पूरा करने का दिया निर्देश।

rktvnews

सावन की पहली शिवरात्रि पर गूंज उठे शिवालय

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 06 नवंबर 25

rktvnews

दुमका:उपायुक्त के निर्देश पर “आपनार आतो कामी” कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तरीय शिविरों का होगा आयोजन।

rktvnews

राँची:मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 अंतर्गत किये जा रहे निर्वाचन कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment