RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

दरभंगा:25 सितंबर को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में होगा जॉब कैम्प का आयोजन।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)22 सितंबर।अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 25 सितंबर (बुधवार) को आई.टी.आई, रामनगर के निकट संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में Nava Bharat Fertilizers LLP द्वारा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक जॉब कैम्प का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैम्प में साक्षात्कार के बाद रोजगार दिया जाएगा, जिसमें अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 20 से 40 वर्ष निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि नियोजक द्वारा 12वीं उत्तीर्ण पुरुष अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी।
नियोजकों द्वारा Sales Trainee के लिए कुल -20 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 8,000 से 12000/- रुपये के अलावे,टीए,डीए, पीएफ,मेडिकल इत्यादि की सुविधा दिया जाएगा।
नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को * समस्तीपुर* जिले में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
सभी इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है।
*उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस* नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।
अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है। बिहार सरकार युवक और युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयत्नशील है।

Related posts

बिहार:31 दिसंबर तक लंबित मांगों को पूरा करने की कोशिश से हुआ सम्मेलन का समापन।

rktvnews

महादेवा हनुमान मंदिर में जरूरत मंदों के बीच साड़ी वितरित।

rktvnews

भोजपुर:राधा शरण सिंह कप जिला फुटबॉल लीग में आदर्श क्लब बेरथ व गडहनी के बीच खेला गया मैच।

rktvnews

गढ़वा:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के मद्देनज़र लाइसेंस प्रदत सभी अस्त्र-शस्त्रों को जमा करने का निर्देश।

rktvnews

भोजपुर : हवलदार हरेंद्र सिंह को नम आँखों से दी विदाई! विधायक ने दी श्रद्धांजलि! अंतिम संस्कार मे हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर:प्रो रबिन्द्र बहादुर सिंह के निधन पर फूटाब ने जताया गहरा शोक।

rktvnews

Leave a Comment