RK TV News
खबरें
Breaking News

रोहतास: जिलाधिकारी उदिता सिंह ने नगर निकाय की बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

RKTV NEWS/रोहतास ( बिहार)22 सितंबर।जिलाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को नगर निकायों के अंतर्गत आय-व्यय, विभिन्न कार्यों के निष्पादन, प्रदत नागरिक सुविधाओं, बस स्टैण्ड, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, वेंडिंग जोन, आगामी त्योहारों की तैयारी एवं संचालित विकासात्मक कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त-सह-नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, सभी कार्यपालक पदाधिकारी, मेयर, उप मेयर एवं नगर पंचायत व नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

जिलाधिकारी द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

• बैठक में नगर निकायों अंतर्गत अधिष्ठापित स्ट्रीट लाईटों की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में नगर निगम, सासाराम अंतर्गत अधिष्ठापित कुल 8974 स्ट्रीट लाईटों में 3300 लाईट, नगर परिषद्, डिहरी में 12722 में 10677, नगर परिषद्, नोखा में 2745 में 2404 नगर परिषद्, बिक्रमगंज में 4237 में 2175 नगर पंचायत, नासरीगंज में 1105 लाईट में 692, नगर पंचायत, कोआथ में 1150 लाईट में 787 एवं नगर पंचायत, कोचस में 1769 लाईट में 220 लाईट में क्रियाशील पाये गये।

• निर्देश दिया गया है कि त्योहारों से पूर्व सभी अक्रियाशील लाईटों को क्रियाशील कराया जाना सुनिश्चित करें। यदि इस कार्य में कोई भी वेंडर लापरवाही या विलंब करे तो इसके हेतु नगर निकाय वैकल्पिक व्यवस्था के प्रावधानों के साथ कार्यों को पूर्ण कराएं।

• सभी नगर निकाय बस स्टैण्ड एवं वेंडिंग जोन बनाए जाने हेतु एक महीने के अंदर जमीन चिन्हित कर अग्रेतर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

• शहरी क्षेत्र में बस स्टैण्ड एवं ऑटो स्टैण्ड आस-पास ही बनाए जाएं ताकि आम नागरिकों को आने-जाने में कठिनाई ना हो।

• यह सुनिश्चित किया जाए कि नगर निकाय अंतर्गत सभी वार्डों, बाजारों, हाटों इत्यादि क्षेत्र में कचरा उठाव एवं साफ-सफाई का कार्य निरंतर होता रहे। इसके लिए कहीं से भी शिकायत प्राप्त ना हों।

• नगर निकाय अंतर्गत डंपिंग-यार्ड हेतु एक महीने के अंदर जमीन चिन्ह्ति करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जाये।

• नगर निकायों अंतर्गत बाजारों, हाटों, बस स्टैण्ड इत्यादि स्थानों पर महिलाओं हेतु शौचालय का निर्माण कराया जाए।

• नगर निकाय अंतर्गत अवस्थित जल-संरचनाओं, छठ घाटों को त्योहार पूर्व साफ-सफाई करना सुनिश्चित करें।

• यह ध्यान रखा जाए कि जिन जल-संरचानाओं में मूर्ति विसर्जन का कार्य हो वहां पर किसी भी प्रकार की दुर्घटना ना हो। इसके लिए आवश्यकतानुसार बैरीकेटिंग की जाए।

Related posts

भोपाल:भाषा और संस्कृति एक-दूसरे के हैं पूरक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

शिक्षक दिवस विशेष” शिक्षक सम्मान”!बिहार और ऑल इंडिया फुटबॉल संघ रविंद्र सर का मानती है लोहा:धर्मेश कुमार उपाध्याय

rktvnews

राजनीतिक दलों के नेताओं संग सरकार की आज बैठक हुई।

rktvnews

दुमका: उपविकास आयुक्त ने गोपीकान्दर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण कर किया प्रखंड भ्रमण।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में विकास के एक साल : कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने साझा कीं उपलब्धियां।

rktvnews

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रधानमंत्री द्वारा पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान घोषित की गयी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment