RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बाढ़ राहत के नाम पर सरकार और जिला प्रशासन दौड़ा रहे कागजी घोड़े: अशोक राम

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 सितंबर। शनिवार को भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम ने बिहार के साथ केंद्र द्वारा किये जा रहे सौतेला ब्यवहार और डबल इंजन की बिहार सरकार की पूर्ण विफलता को लेकर शहीद भवन कार्यालय, आरा में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक राम ने बताया कि केन्द्रीय वित्त आयोग की ओर से बिहार को दी जाने वाली राशि में लगातार कमी की जा रही है। बिहार को 15वें वित्त आयोग के पहले वर्षों में 21 हजार करोड़ रूपए कम मिले हैं। योजना एवं विकास विभाग के अनुसार इस कटौती के कारण बिहार को बीते आठ वर्षों में लगभग 61,195 करोड़ की क्षति हुई है।भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी से जनता त्राहि-त्राहि कर रही हैं। बाढ़ की विभीषिका से भोजपुर जिला के दियरा क्षेत्र की जनता राहत के नाम पर ठगा महसूस कर रही हैं। नाव की ब्यवस्था नगण्य हैं। पशुओं के लिए चारा की ब्यस्था करना किसानों के लिए बहुत बड़ी चुनौती बन गई हैं। राहत के नाम पर सरकार और जिला प्रशाशन कागजी घोड़ा दौड़ा रही हैं। इस मौके पर अध्यक्ष अशोक राम, सत्य प्रकाश राय, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, डॉ श्रीधर तिवारी, रतन धमालिया, राकेश त्रिपाठी, डॉ आशुतोष ठाकुर, विरेंद्र मिश्रा, सूरज राम, जितेंद्र शर्मा, अनुराग दुबे, सहित दर्जनों नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

गढ़वा:एसआईएस बेलचंपा में पुलिस अधीक्षक द्वारा ऑल इंडिया विंटर कराटे कैंप का किया गया शुभारम्भ।

rktvnews

भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्रतिष्ठा एवं उद्घाटन कार्यक्रम सहित आगामी त्यौहारों को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

rktvnews

चतरा:राजस्व मामलों की गति तेज करने को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

गिरीडीह:पोषण का संबंध केवल भोजन से नहीं, बल्कि हमारी पूरी जीवनशैली से है: उपायुक्त

rktvnews

बक्सर: डीएम ने किया जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र का निरीक्षण, की समीक्षा बैठक।

rktvnews

देहरादून:नए साल में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुई 100 नई बसें,मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग ऑफ।

rktvnews

Leave a Comment