RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुजरात में चक्रवात ‘बिपरजॉय’ पर तैयारियों के उपायों की समीक्षा की।

भुज/गुजरात 13 जून।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, डॉ. मनसुख मांडविया ने आज गुजरात के भुज में गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री श्री ऋषिकेश गणेशभाई पटेल के साथ चक्रवात ‘बिपरजॉय’ पर केंद्र और गुजरात राज्य प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।
चक्रवात बिपरजॉय, एक “अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान”, के 15 जून को गुजरात तट से गुजरने की उम्मीद है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय पश्चिमी तट के सभी राज्यों (गुजरात सहित) में अपने क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ निरंतर संपर्क में है, ताकि चक्रवात के लिए राज्यों को उनकी तैयारियों में अपेक्षित सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए जा सकें। अभी तक स्वास्थ्य मंत्रालय को ऐसा कोई अनुरोध नहीं भेजा गया है।छह बहु-विषयक केंद्रीय त्वरित प्रतिक्रिया चिकित्सा दल को विभिन्न अस्पतालों [डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, नई दिल्ली; एलएचएमसी, नई दिल्ली; सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली; एम्स (नई दिल्ली); एम्स (जोधपुर) और एम्स (नागपुर)] से एकत्रित कर आपातकालीन देखभाल और सेवाएं प्रदान करने के लिए तैयार रखा गया है। इसके अलावा, किसी भी प्रभावित आबादी को मनोसामाजिक देखभाल और सहायता प्रदान करने के लिए निम्हान्स, बेंगलुरु की टीमें भी स्टैंडबाय पर हैं।
सभी राज्यों में एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) को चक्रवात के बाद किसी भी महामारी संभावित बीमारी के प्रकोप का समय पर पता लगाने के लिए राज्य/जिला निगरानी इकाइयों के माध्यम से आपदा के बाद रोग-निगरानी करने का काम सौंपा गया है। राज्यों द्वारा किसी भी रसद की आवश्यकता के मामले में, मैसर्स एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड को इसकी आपूर्ति का काम सौंपा गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय चक्रवात की स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रहा है।

Related posts

उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने ‘डिजिटल शासन के लिए यूआई/यूएक्स के माध्यम से बदलाव पर जोर देना’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

उज्जैन: फादर्स डे पर डॉ मोहन यादव ने अपने पिता से मिल लिया आशीर्वाद।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पैतृक गांव अटारी में भव्य स्वागत! किसानों की पीड़ा को मैंने करीब से देखा, उनकी खुशहाली मेरी पहली प्राथमिकता :मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:एमडीजे पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी सह बाल मेला का आयोजन।

rktvnews

एनएचपीसी ने प्रस्तावित 750 मेगावाट क्षमता वाली कुप्पा पंप हाइड्रो स्टोरेज परियोजना में 4,000 करोड़ रुपये का निवेश करने हेतु गुजरात सरकार के जीपीसीएल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment